कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्योत्सव-2025 का जिला स्तरीय तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष को राज्य शासन की ओर से ‘रजत वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। यह आयोजन नगर के घंटाघर स्थित ओपन थिएटर मैदान में हो रहा है
.
उत्सव के दूसरे दिन, 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। प्रख्यात लोक गायिका अलका चंद्राकर ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को प्रभावित किया। उन्होंने जस गीत और लोकगीतों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की, जिसमें “तरी हरि ना” और “सुआ लहकत है डार मा” जैसे सुआगीत शामिल थे।

स्थानीय लोक कलाकारों ने भी दी प्रस्तुतियां
अलका चंद्राकर के साथ, स्थानीय लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें इशिता कश्यप, स्नेहा भक्ता, अशवीका साव, अरशिका आर्या, मौली राठौर, मोहम्मद इस्माइल शेख, अपूर्वा सिंह, धारा सोनवानी, पृथा मिश्रा, भारती चौरसिया, मोनिका अग्रवाल, गायत्री दीवान, कृष्ण नंद चौहान, जया राठौर, धनसाय साहू और थिरमन दास शामिल थे।
इन कलाकारों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत और पारंपरिक कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा को प्रदर्शित किया।


<
