राजनांदगांव जिले के रहने वाले व्यवसायी रतनलाल गोलछा (73 साल) ने रविवार को जयपुर में जैन भगवती दीक्षा अंगीकार की। यह दीक्षा आचार्य प्रवर 1008 श्री विजयराज जी म.सा. के पावन सानिध्य में संपन्न हुई।
.
रतनलाल गोलछा राजनांदगांव के कामठी लाइन में रहते हैं। उनके तीन पुत्र नवीन, अमित और सुमित हैं, जो प्रतिष्ठित फर्म अरिहंत कंप्यूटर का संचालन करते हैं।
दीक्षा समारोह नवकार भवन तिलक नगर, जयपुर में आयोजित हुआ। गोलछा अपने परिवारजनों के साथ शनिवार को ही आचार्य श्री के दर्शनार्थ जयपुर रवाना हुए थे।
5 अक्टूबर को आचार्य श्री से चर्चा और परिवार के सदस्यों की अनुमति के बाद उन्होंने दीक्षा अंगीकार करने का संकल्प लिया। आचार्य विजयराज जी म.सा. ने उन्हें दीक्षा की अनुमति प्रदान की और दोपहर में दीक्षा संपन्न कराने का समय घोषित किया।


<
