Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur-Tadoki MEMU Train: 12 Coaches & Extended Halt for Passengers
Breaking News

Raipur-Tadoki MEMU Train: 12 Coaches & Extended Halt for Passengers

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1779186069 images 16 1779178644
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
images 16 1779178644

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए रायपुर-ताड़ोकी-रायपुर MEMU पैसेंजर ट्रेन (68764/68765) में बड़ा बदलाव किया है। अब इस ट्रेन में 8 कोच की जगह 12 कोच लगाए गए हैं।

इसके साथ ही कम लंबाई वाले प्लेटफॉर्म वाले स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव समय में भी बढ़ोतरी की गई है। नई व्यवस्था 18 मई 2026 से लागू कर दी गई है।

यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

रेल प्रशासन के मुताबिक, अतिरिक्त 4 कोच जुड़ने से यात्रियों को बैठने और सफर करने में ज्यादा सुविधा मिलेगी। लंबे समय से इस रूट पर यात्रियों की ओर से कोच बढ़ाने की मांग की जा रही थी। खासकर ऑफिस, बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

छोटे प्लेटफॉर्म वाले स्टेशनों पर 3 मिनट रुकेगी ट्रेन

रेलवे ने रिसामा, गुंडरदेही, लाटाबोर और कुसुमकसा जैसे कम लंबाई वाले प्लेटफॉर्म वाले स्टेशनों पर ठहराव समय भी बढ़ा दिया है। पहले ट्रेन यहां सिर्फ 1 मिनट रुकती थी, लेकिन अब 3 मिनट तक रुकेगी। यानी यात्रियों को चढ़ने-उतरने के लिए पहले से ज्यादा समय मिलेगा।

यात्रियों से लिया जाएगा फीडबैक

रेल प्रशासन ने इस रूट के यातायात निरीक्षक और वाणिज्य निरीक्षकों को यात्रियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के बाद भविष्य में और फैसले लिए जा सकते हैं।

68764 रायपुर-ताड़ोकी MEMU का नया समय

स्टेशन आगमन प्रस्थान
रायपुर — 18:00 बजे
मरौदा 19:15 बजे 19:25 बजे
रिसामा 19:38 बजे 19:41 बजे
गुंडरदेही 19:52 बजे 19:55 बजे
लाटाबोर 20:11 बजे 20:14 बजे
कुसुमकसा 20:42 बजे 20:45 बजे
ताड़ोकी 22:45 बजे —

68765 ताड़ोकी-रायपुर MEMU का नया समय

स्टेशन आगमन प्रस्थान
ताड़ोकी — 10:25 बजे
कुसुमकसा 11:51 बजे 11:59 बजे
लाटाबोर 12:27 बजे 12:30 बजे
गुंडरदेही 12:49 बजे 12:52 बजे
रिसामा 13:00 बजे 13:03 बजे
मरौदा 13:30 बजे 13:40 बजे
रायपुर 15:40 बजे —



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर जोन में रेकों की विशेष सुरक्षा ऑडिट होगी:महाप्रबंधक तरूण प्रकाश बोले- यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, आग से बचाव पर दिया जोर

May 19, 2026

फरसगांव पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 7 आरोपी पकड़े:29 लाख ठगे थे, बीमा-शेयर बाजार में फंसी रकम लौटाने का देते थे झांसा

May 19, 2026

मंत्री-सांसद की भी नहीं सुन रहे NH के ढीठ अफसर:अंबिकापुर महापौर बोली-15 दिन में नहीं सुधरी सड़क तो उग्र रूप दिखाऊंगी

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071081
Views Today : 121
Views Last 7 days : 1808
Views Last 30 days : 4162
Total views : 92927
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.