Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर जोन में रेकों की विशेष सुरक्षा ऑडिट होगी:महाप्रबंधक तरूण प्रकाश बोले- यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, आग से बचाव पर दिया जोर
Breaking News

बिलासपुर जोन में रेकों की विशेष सुरक्षा ऑडिट होगी:महाप्रबंधक तरूण प्रकाश बोले- यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, आग से बचाव पर दिया जोर

By adminMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
d0b18c92 5fd5 4d1c 83ea c3591c51cf61 1779169644846
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



d0b18c92 5fd5 4d1c 83ea c3591c51cf61 1779169644846
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने सोमवार को कोचिंग डिपो के निरीक्षण के दौरान जोन के तीनों मंडलों में सभी रेकों की विशेष सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्री सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। महाप्रबंधक ने कोचिंग डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुरक्षा, अग्नि संरक्षा और कोच अनुरक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पिट लाइन, पावर कारों की तकनीकी स्थिति और विभिन्न मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा की। पावर कार इंजनों के ओवरड्यू शेड्यूल समय पर पूरे करें तरूण प्रकाश ने निर्देश दिए कि पावर कार इंजनों के ओवरड्यू शेड्यूल समय पर पूरे किए जाएं और सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो। उन्होंने अग्नि सुरक्षा से जुड़े बिजली परीक्षणों को गंभीरता से लेने, नियमित जांच करने और पावर पैनल से संबंधित खराबियों की विस्तृत जांच कर उनकी पुनरावृत्ति रोकने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मल्टीमीटर, टोंग टेस्टर और थर्मल स्कैनर जैसे आवश्यक उपकरण हमेशा उपलब्ध रहने चाहिए। इससे लूज कनेक्शन, ओवर करंट और हॉट स्पॉट जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकेगी। साथ ही, ऑन बोर्ड स्टाफ को आवश्यक स्पेयर और उपभोग्य सामग्री, विशेषकर फ्यूज, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। रेकों की प्रिकूलिंग की जाए महाप्रबंधक ने पिट लाइन से रेक निकासी से पहले रेक लॉकिंग सुनिश्चित करने, यार्ड और स्टेशन यार्ड में खड़ी रेकों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेनों के प्रस्थान से पर्याप्त पहले कोच खोले जाएं और रेकों की प्री-कूलिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीएसपी कर्मी को बड़े रिटर्न का झांसा देकर ठगी:पिता और दो बेटों ने निवेश के नाम पर लिए 38 लाख रुपए, बाद में थमा दीं 20 बीमा पॉलिसियां

May 19, 2026

अंबिकापुर में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:बच्चों ने सुबह उठाया तो नहीं उठी, पति पर मारपीट का भी शक

May 19, 2026

केयर टेकर ने खाते से निकाले पैसे:बुजुर्ग दंपति की देखरेख के लिए रखा था, एकाउंट से 40 हजार अपने खाते में किया ट्रांसफर

May 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071094
Views Today : 134
Views Last 7 days : 1821
Views Last 30 days : 4175
Total views : 92940
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.