Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur police on alert for security during festive season | त्योहारी सीजन में सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस अलर्ट: IG-SSP की क्लास में पहुंचे थानेदार,जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस, त्योहार–राज्योत्सव के मद्देनजर विजुअल पुलिसिंग का मिला निर्देश – Raipur News
Breaking News

Raipur police on alert for security during festive season | त्योहारी सीजन में सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस अलर्ट: IG-SSP की क्लास में पहुंचे थानेदार,जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस, त्योहार–राज्योत्सव के मद्देनजर विजुअल पुलिसिंग का मिला निर्देश – Raipur News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 10 11t210941572 1760197117
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर राजधानी रायपुर में पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। शनिवार को पुलिस विभाग ने मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की, जिसमें शहर में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के

.

मीटिंग में आईजी-एसएसपी अधीनस्थों से चर्चा करते हुए।

मीटिंग में आईजी-एसएसपी अधीनस्थों से चर्चा करते हुए।

बैठक में आईजी अमरेश मिश्रा, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि त्योहारी सीजन में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी सूचना को सीधे कंट्रोल रूम में दें, नाम गोपनीय रखा जाएगा।

6 बाजारों में 17 अक्टूबर से वाहनों की नो एंट्री

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है। एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मालवीय रोड, गोलबाजार, सदर बाजार, तेलीबांधा, पंडरी कपड़ा मार्केट और पुरानी बस्ती जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 17 से 20 अक्टूबर तक वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था और यातायात मार्गों को व्यवस्थित किया गया है ताकि पैदल आवाजाही आसान हो सके।

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह।

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह।

संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा, कि त्योहारी सीजन में शराब दुकानों और संवेदनशील इलाकों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करें और जीरो टॉलरेंस नीति लागू रखें।

एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, भीड़ नियंत्रण में सहयोग दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। एसएसपी ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से शहर में दीपावली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण रूप से मनाया जा सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवती को ब्लैकमेल करने वाले मामले में तीसरी गिरफ्तारी:जांजगीर-चांपा में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, 70 हजार मांगे थे

June 18, 2026

लोरमी जंगल में नर तेंदुए का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दो तेंदुओं के संघर्ष की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

June 18, 2026

कोरबा में पीएनसी अधिकारी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप:'जमीन में गाड़ देने' और 'जान से मारने' जैसी धमकियां दीं,कार्रवाई न होने पर चक्काजाम

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074597
Views Today : 57
Views Last 7 days : 5581
Views Last 30 days : 9821
Total views : 102627
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.