Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Online Satta Site Run
Breaking News

Raipur Online Satta Site Run

By adminMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 31 1778056663
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 31 1778056663

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने मंगलवार को ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस 9 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

आरोपी नमन और आयुष ऑनलाइन सट्‌टे की तीन वेबसाइट चला रहे थे। इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पूरे मामले का पुलिस आज शाम तक खुलासा करेगी।

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एआई जनरेटेड तस्वीर।

पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एआई जनरेटेड तस्वीर।

संगठित तरीके से चला रहे थे सट्टा

पुलिस जांच में सामने आया है कि, आरोपी संगठित तरीके से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। इसके लिए वे मास्टर आईडी और अलग-अलग पैनल के जरिए खिलाड़ियों को जोड़ते थे। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए हैं।

इसके अलावा करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

आयुष जैन और नमन जग्गी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आयुष जैन और नमन जग्गी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सराफा-होटल कारोबारियों से संपर्क

शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि, इस नेटवर्क के तार शहर के कुछ बड़े कारोबारियों और सर्राफा व्यापारियों से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इन एंगल्स पर भी जांच कर रही है, ताकि पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

जानकारी के मुताबिक आरोपी “तीन पैनल 777” नाम से सट्टा संचालन कर रहे थे, जिसमें अलग-अलग आईडी के जरिए खिलाड़ियों को जोड़ा जाता था। यह नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी कर कार्रवाई की गई।

2 कार और 5 मोबाइल जब्त

इस पूरे मामले में तेलीबांधा पुलिस ने नमन जग्गी, आयुष जैन, मोहम्मद सरफराज समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 2 कार, 5 मोबाइल और 6 हजार रुपए कैश जब्त किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

……………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

सटोरी बाबू खेमानी के घर पुलिस की रेड:विदेशी नेटवर्क से कनेक्शन की जांच, दस्तावेज-डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले; एसीसीयू-गंज पुलिस टीम ने मारा छापा

पुलिस ने सटोरी बाबू खेमानी के घर छापेमारी की थी।

पुलिस ने सटोरी बाबू खेमानी के घर छापेमारी की थी।

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ से जुड़े बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले के कथित मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के टाटीबंध स्थित घर पर शुक्रवार को पुलिस ने रेड मारी।

कार्रवाई एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। छापेमारी के दौरान मौके पर डीएसपी, टीआई समेत कई अधिकारी मौजूद रहे और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

युवक का आतंक,घर में घुसकर चाकू से धमकी:महिलाओं-बेटियों से करता बदसलूकी, दहशत में लोग, सब्जी-दूध वाले नहीं आ रहे; बस्ती के लोग थाने पहुंचे

May 6, 2026

फुलबासन बाई अपहरण मामला,कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा:सुशील आनंद बोले- भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध

May 6, 2026

Balod Couple Suicide | Train Accident Girlfriend 10th Class

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.