Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवक का आतंक,घर में घुसकर चाकू से धमकी:महिलाओं-बेटियों से करता बदसलूकी, दहशत में लोग, सब्जी-दूध वाले नहीं आ रहे; बस्ती के लोग थाने पहुंचे
Breaking News

युवक का आतंक,घर में घुसकर चाकू से धमकी:महिलाओं-बेटियों से करता बदसलूकी, दहशत में लोग, सब्जी-दूध वाले नहीं आ रहे; बस्ती के लोग थाने पहुंचे

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
961b76fa 0690 4ce2 8ca7 335a1ee4bba2 1778058135903
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



961b76fa 0690 4ce2 8ca7 335a1ee4bba2 1778058135903
कोरबा के तुलसीनगर अटल आवास में रहने वाले रिजवान अंसारी के आतंक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बस्ती के लोगों ने रिजवान पर लगातार गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी हरकतों से परेशान होकर बुधवार को बड़ी संख्या में पीड़ित और बस्ती के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और उससे निजात दिलाने की मांग की। युवक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकान की छत पर खड़ा है और लोगों से ईंट पर हमला कर रहा है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवक पर घर में घुसकर चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लोगों का आरोप है कि रिजवान अंसारी घर में घुसकर चाकू दिखाकर मारपीट की धमकी देता है। वह कई बार चाकू लेकर मारने दौड़ जाता है और घरों के दरवाजों को लात मारकर तोड़ने की कोशिश करता है। आरोपी यह भी कहता है कि पुलिस उसकी जेब में है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। रिजवान के डर से अटल आवास में सब्जी, दूध और अन्य सामान बेचने वाले भी नहीं आते, क्योंकि वह उन्हें भी डराता-धमकाता है। उसका आतंक इतना है कि महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने से डरते हैं। पीड़ितों ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं-बेटियों से अभद्रता और मारपीट शिकायत के अनुसार, रिजवान मोहल्ले की कई महिलाओं और बेटियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर चुका है। वह पुरुषों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देता है। एक शिकायत में बताया गया है कि 2 मई 2026 की शाम 4:30 बजे आरोपी ने सोनू की बंद दुकान का दरवाजा लाठी, डंडे और ईंट से तोड़ दिया। जब सोनू के पति राजेश गोंड़ ने उसे रोका, तो रिजवान ने उन्हें गालियां दीं और दुकान न खोलने पर आग लगाने व पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घर के बाहर खेल रहे बच्चे को थप्पड़ मारे एक अन्य आरोप के अनुसार, रिजवान ने घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को दो थप्पड़ मार दिए, जिससे बच्चे के कान में चोट आई और उसे सुनाई देना कम हो गया है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर युवक के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में ट्रैक्टर में दबने से चालक की मौत:अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर वाहन पलटा, देर रात डारआमा रोड पर हुआ हादसा

May 6, 2026

फर्जी पिता के नाम पर नौकरी, प्रधान पाठक सस्पेंड:बलरामपुर में शिकायत के बाद जांच में हुआ खुलासा, जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

May 6, 2026

धमतरी में कार की डिक्की से गांजा जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार:25.30 लाख का सामान बरामद, ओडिशा से लाकर नासिक में खपाने की थी तैयारी

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069684
Views Today : 37
Views Last 7 days : 591
Views Last 30 days : 3830
Total views : 90728
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.