Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Murder Case | Sister Chat Argument, Accused House Set Fire
Breaking News

Raipur Murder Case | Sister Chat Argument, Accused House Set Fire

By adminMay 31, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 167 21780146660 1780162170
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के मंदिर हसौद में दोस्तों ने ही युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

रायपुर से लगे मंदिर हसौद में शुक्रवार देर रात युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी। बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

.

पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार मृतक तोषक भारती और दोनों आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना से पहले तीनों साथ घूमने गए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि तोषक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

बता दें कि मंदिर हसौद में 2 दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर कुमार की लाश महासमुंद में मिली थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने पार्षद गोलू रात्रे और उनके 2 दोस्तों को गिरफ्तार किया था।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

युवक की लाश घर आते ही रोते-बिलखते परिवार वाले।

युवक की लाश घर आते ही रोते-बिलखते परिवार वाले।

घटना का पता लगते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना का पता लगते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर दी।

गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर दी।

अब जानिए पूरा मामला

मृतक की मां सरस्वती भारती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 29 मई की रात करीब 9 बजे पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और एक नाबालिग ने तोषक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। नाबालिग और करण तोषक को पीटने लग गए। इस दौरान चाकू से हमला कर दिया। घायल तोषक को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से इलाज के लिए आरंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मंदिर हसौद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। (मृतक की फाइल फोटो)

मंदिर हसौद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। (मृतक की फाइल फोटो)

आरोपियो के घर में तोड़फोड़

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। वहीं घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया।

दोस्त की हत्या का आरोपी करण ध्रुव। एक आरोपी नाबालिग है।

दोस्त की हत्या का आरोपी करण ध्रुव। एक आरोपी नाबालिग है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले में करण ध्रुव और नाबालिग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के बाद गुस्साए कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों के घर और एक पुरानी स्कूटी में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस मामले में भी पुलिस अलग से कार्रवाई कर रही है।

medium text quote 13 1780147069

8 दिन पहले युवक की हत्या कर रेत में दफनाया था शव

इसी मंदिर हसौद इलाके में 22 मई को लापता हुए भुवनेश्वर यादव हत्याकांड का खुलासा भी एक दिन पहले ही हुआ था। मामले में महासमुंद पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले रायपुर से लगे मंदिर हसौद के भुवनेश्वर यादव की हत्या हुई थी।

इससे पहले रायपुर से लगे मंदिर हसौद के भुवनेश्वर यादव की हत्या हुई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि शराब भट्ठी के पास पानी को लेकर विवाद और गाली-गलौज के बाद भुवनेश्वर यादव की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शव को कार में ले जाकर महासमुंद के महानदी किनारे रेत में दफना दिया था। बाद में पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में नोहर रात्रे, अमित सिंह राजपूत और हेमचंद बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

मंदिर-हसौद से लापता युवक की हत्या…पार्षद समेत 3 दोस्त गिरफ्तार:पानी के विवाद में हाथ-मुक्कों से मारा, मौत, फिर सबूत मिटाने रेत में गाड़ दिया शव

शराब के नशे में पार्षद ने दोस्तों संग मिलकर ऑपरेटर का मर्डर कर दिया।

शराब के नशे में पार्षद ने दोस्तों संग मिलकर ऑपरेटर का मर्डर कर दिया।

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद में 22 मई से लापता भुवनेश्वर यादव की हत्या के मामले में महासमुंद पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पानी के विवाद और गाली-गलौज के बाद युवक की हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरी,तीन की मौत:कोरबा में बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे, घर लौटते वक्त हादसा,मृतकों में दो नाबालिग

May 31, 2026

Bilaspur Road Width Controversy | Secretary Action On Billing

May 31, 2026

एमसीबी के अमृतधारा जलप्रपात में युवक ने कूदकर दी जान:मानसिक परेशानी से जूझ रहा था, पुलिस कर रही जांच

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072566
Views Today : 44
Views Last 7 days : 1540
Views Last 30 days : 5411
Total views : 95769
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.