Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरी,तीन की मौत:कोरबा में बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे, घर लौटते वक्त हादसा,मृतकों में दो नाबालिग
Breaking News

आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरी,तीन की मौत:कोरबा में बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुके थे, घर लौटते वक्त हादसा,मृतकों में दो नाबालिग

By adminMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 30 at 100026 pm 1780159659
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 30 at 100026 pm 1780159659
कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों की पेड़ की भारी डाल गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चोरका दांड गांव की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। जिले के विभिन्न इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान देखा गया। शाम करीब 5 बजे पाली क्षेत्र में भी मौसम अचानक खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान चोरका दांड गांव के तीन युवक शिवराम टेकाम (14 वर्ष), कमलेश बड़ा (18 वर्ष) और दिनेश तिर्की (17 वर्ष) कहीं से लौट रहे थे। तेज बारिश और आंधी से बचने के लिए तीनों एक बड़े पेड़ के नीचे रुक गए। देखिए तस्वीरें चोरका दांड गांव में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही पेड़ के नीचे खड़े होने के कुछ ही देर बाद तेज आंधी के कारण पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर तीनों के ऊपर गिर गई। डाल इतनी भारी थी कि तीनों उसके नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत डाल को हटाया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया और मातम पसर गया। मृतक तीनों युवक चोरका दांड गांव के ही रहने वाले थे और आपस में गहरे दोस्त थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवाती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Raipur Murder Case | Sister Chat Argument, Accused House Set Fire

May 31, 2026

Bilaspur Road Width Controversy | Secretary Action On Billing

May 31, 2026

एमसीबी के अमृतधारा जलप्रपात में युवक ने कूदकर दी जान:मानसिक परेशानी से जूझ रहा था, पुलिस कर रही जांच

May 31, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072566
Views Today : 44
Views Last 7 days : 1540
Views Last 30 days : 5411
Total views : 95769
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.