![]()
एमसीबी जिले के पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में शनिवार को एक युवक की मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 4 बजे हुई। सूचना मिलने पर नागपुर चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान अमृतधारा निवासी रघुवर सिंह (पिता रुद्र सिंह) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है, जिसमें पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गौर कर रही है। नागपुर चौकी प्रभारी शेष नारायण सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी।
<
