टॉप न्यूज़

Raipur Jewellery Shop Theft | CCTV Footage Leads to 3 Arrests


रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित न्यू नंदी ज्वेलर्स में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। सराफा दुकान में नाबालिग समेत 3 आरोपियों ने पुलिस को हिरासत में लिया है।

.

आरोपियों का नाम कबीर नगर निवासी संजय चौहान, सड्‌डू निवासी होरी लाल बताया जा रहा है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चांदी के जेवरात, सिक्के, कटोरी, चम्मच और गिलास समेत करीब 4.50 लाख रुपए का सामान बरामद किया गया है। चोरी में इस्तेमाल दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है।

सराफा दुकान में चोारी के मामलें में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

सराफा दुकान में चोारी के मामलें में पुलिस ने इन आरोपियों को पकड़ा है।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मुताबिक, कुशालपुर स्थित मलसाय तालाब के पास अजय मंडल की न्यू नंदी ज्वेलर्स नाम से दुकान है। 31 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 11 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का एक तरफ का ताला टूटा मिला। शटर भी जमीन से उठा हुआ था।

अंदर जाकर सामान की जांच करने पर चांदी के जेवरात और चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान गायब मिला। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई गई। शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।

CCTV फुटेज से शुरू हुई आरोपियों की तलाश

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और CCTV फुटेज खंगाले।

जांच के दौरान पुलिस ने पुराने नकबजनों और हाल ही में जेल से छूटे आरोपियों की जानकारी जुटाई। इसी बीच सूचना मिली कि कबीर नगर निवासी संजय चौहान को वारदात वाली रात दुकान के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था।

पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने एक साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। उसने चोरी के कुछ जेवरात अपने साथी होरी लाल पंकज को खपाने के लिए देने की बात बताई।

इसके बाद पुलिस ने होरी लाल पंकज समेत नाबालिग को पकड़ा। तीनों के कब्जे से चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल मेस्ट्रो दोपहिया वाहन समेत करीब 4.50 लाख रुपए का माल जब्त किया गया।

सराफा दुकान में चोरी का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने किया है।

सराफा दुकान में चोरी का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने किया है।

संजय पर आधा दर्जन से ज्यादा केस

पुलिस के मुताबिक संजय चौहान शातिर चोर है। उसके खिलाफ रायपुर के डीडी नगर, कोतवाली, गुढ़ियारी समेत अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है। वहीं होरी लाल पंकज के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है और वह उसमें फरार चल रहा था। पुलिस अब उस मामले में भी उसकी गिरफ्तारी करेगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button