Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur industrialist accused of grabbing tribal land | रायपुर के उद्योगपति पर विस्थापितों की जमीन हड़पने का आरोप: विधायक मंडावी बोले- 5 परिवारों की जमीन धोखे से अपने नाम की, इसकी जांच हो – Bijapur News
Breaking News

Raipur industrialist accused of grabbing tribal land | रायपुर के उद्योगपति पर विस्थापितों की जमीन हड़पने का आरोप: विधायक मंडावी बोले- 5 परिवारों की जमीन धोखे से अपने नाम की, इसकी जांच हो – Bijapur News

By adminOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
A89D57D6 F177 49CD 9EC2 C7C32C13CA20 1761810606395
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सलवा जुड़ूम विस्थापितों ने न्याय की मांग की है।

बीजापुर में सलवा जुडूम के दौरान विस्थापित हुए पांच परिवारों की 127 एकड़ पैतृक जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। रायपुर के एक उद्योगपति पर कथित तौर पर कब्जा करने का आरोप लगा है। विधायक विक्रम मंडावी ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए सरका

.

मंडावी ने आरोप लगाया कि उद्योगपति महेंद्र गोयनका ने भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे इन परिवारों की उपजाऊ जमीन को छलपूर्वक अपने नाम करवा लिया। मंडावी ने प्रेसवार्ता में बताया कि इन भूस्वामियों को जमीन बेचने की कोई जानकारी नहीं थी।

उन्होंने सरकार से इन जमीनों की तत्काल वापसी सुनिश्चित करने और मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एक समिति गठित करने की मांग की है।

मंडावी ने प्रेसवार्ता लेकर ये आरोप लगाया है।

मंडावी ने प्रेसवार्ता लेकर ये आरोप लगाया है।

विधायक के मुताबिक, कुल 127 एकड़ भूमि पर यह विवाद है। जिन परिवारों की जमीन पर कथित कब्जा हुआ है, वे इस प्रकार हैं…

  1. चेतन नाग (ग्राम धर्मा, 12 एकड़)
  2. घस्सू राम (ग्राम बैल, 29 एकड़)
  3. पीला राम (ग्राम बैल, 18 एकड़)
  4. लेदरी सेठिया (ग्राम छोटेपल्ली, 40 एकड़)
  5. बीरबल (ग्राम मरकापाल, 10 एकड़)

विधायक मंडावी ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर बस्तर के जल, जंगल और जमीन की लूट बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उद्योगपतियों की नजर अब बस्तर की उपजाऊ जमीनों पर है। भाजपा शासन में लूट का नया दौर चल पड़ा है, जिससे आदिवासी अस्मिता पर हमला हो रहा है।

उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र से लगे ग्राम धर्मा, बैल, छोटेपल्ली और मरकापाल के ये ग्रामीण सलवा जुडुम के दौरान राहत शिविरों में रह रहे थे। इसी अवधि में उनकी पैतृक भूमि को कथित तौर पर चोरी-छिपे बेच दिया गया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी तब मिली जब वे अपने गांवों में लौटने की तैयारी कर रहे थे।

विधायक विक्रम मंडावी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में जनआंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मामला केवल पांच परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे बस्तर के विस्थापितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल है।

whatsapp image 2025 10 30 at 132300 1761813580



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में जीजा ने दोनों सालियों की गोली मार की हत्या, बच्चे से मिलने से रोके जाने पर की फायरिंग

May 7, 2026

रायपुर में मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश

May 7, 2026

रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI का छापा, करोड़ों के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069702
Views Today : 5
Views Last 7 days : 558
Views Last 30 days : 3683
Total views : 90746
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.