Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Collector strict on slow pace of Suryaghar Yojana | रायपुर कलेक्टर सूर्यघर योजना की धीमी रफ्तार पर सख्त: डॉ. गौरव सिंह बोले- बैंकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, आपसी समन्वय के साथ कार्य करें – Raipur News
Breaking News

Raipur Collector strict on slow pace of Suryaghar Yojana | रायपुर कलेक्टर सूर्यघर योजना की धीमी रफ्तार पर सख्त: डॉ. गौरव सिंह बोले- बैंकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, आपसी समन्वय के साथ कार्य करें – Raipur News

By adminOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 56 1760013441
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” की समीक्षा को लेकर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग, बैंकों और सोलर वेंडर्स की संयुक्त ब

.

कलेक्टर ने कहा कि यह योजना देश के लाखों आम नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लाई गई है। इसका उद्देश्य है कि हर पात्र परिवार की छत पर सोलर पैनल लगे और उन्हें मुफ्त बिजली मिले। इससे न केवल उनके बिजली बिल में भारी कटौती होगी, बल्कि देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर भी ले जाया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजना को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए। लक्षित संख्या में सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई हो। आम नागरिकों को योजना की जानकारी और प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाए।

whatsapp image 2025 10 09 at 55635 pm 1760013467

बैंकों को मिली चेतावनी

बैठक में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें बैंकों की ओर से तकनीकी कारणों का हवाला देकर आवेदन अस्वीकृत किए गए थे। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बैंक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। हितग्राहियों को गुमराह न करें और मामूली त्रुटियों के कारण फाइल रिजेक्ट न करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जो बैंक सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें पत्र भेजें और जरूरत होने पर आरबीआई को भी सूचित करें।

बिजली विभाग को निर्देश

सीएसपीडीसीएल को निर्देशित किया गया कि योजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाए। 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए। शिकायतों का समय पर समाधान हो।

क्या है प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

सरकार की यह योजना 1 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगवाने पर 100% सब्सिडी प्रदान करती है। इससे उपभोक्ता को हर महीने 15-20 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन, तकनीक स्वीकृति और बैंक से ऋण की प्रक्रिया शामिल है।

जनता को सीधा लाभ मिले, यही प्राथमिकता

कलेक्टर ने कहा कि यह योजना सीधे आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली है। इसका लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचे, यही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

बंदी की संदिग्ध मौत मामला… CCTV फूटेज आया सामने:कोतरा रोड थाना में नहीं हुई मारपीट, पुलिस ने रखा अपना पक्ष, न्यायिक जांच जारी

June 16, 2026

बलौदाबाजार में नकली डीएपी खाद बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़:हरियाणा से लाए 13 बोरी नकली खाद जब्त,नकली,आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे में फरार

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074328
Views Today : 836
Views Last 7 days : 5367
Views Last 30 days : 9693
Total views : 101893
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.