Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur-Bilaspur police returned 1,085 stolen and lost mobile phones to victims in a year. | रायपुर-बिलासपुर में सालभर में पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए चोरी और गुम 1085 मोबाइल – Raipur News
Breaking News

Raipur-Bilaspur police returned 1,085 stolen and lost mobile phones to victims in a year. | रायपुर-बिलासपुर में सालभर में पुलिस ने पीड़ितों को लौटाए चोरी और गुम 1085 मोबाइल – Raipur News

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig download 8 1767137118
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


लोगों के चोरी हुए मोबाइल पुलिस बरामद कर रही है। इन्हें उनके मालिकों को लौटाया भी जा रहा है, लेकिन पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि वे किसके पास से बरामद हुए हैं। पिछले एक साल में रायपुर और बिलासपुर पुलिस ने ऐसे 1085 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए।

.

हैरत की बात ये है कि इन मामलों में एक पर भी केस नहीं बना और न ही चोरों पर कार्रवाई हुई। आमतौर पर बाजार, ट्रेन, हाट से लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो रहे हैं। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आते हैं तो पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती। उनसे गुम होने का आवेदन ले लेती है। इसके बाद क्या होता है, इस बारे में केवल पुलिस ही जानती है।

अचानक गुम हुए मोबाइल फोन मालिकों के पास फोन आता है, “आपका मोबाइल फोन मिल गया है” और तीन दिन बाद अधिकारी सामूहिक रूप से लौटाएंगे। पीड़ित जब वहां जाता है तो फोन भी दे दिया जाता है पर यह नहीं बताया जाता कि वह मोबाइल इतने दिनों तक किसके पास रहा।

orig 28 1 1767137092

सीधे प्रार्थी को नहीं लौटा सकती पुलिस, कोर्ट में जमा करने का नियम

चोरी होने पर एफआईआर होती है, फिर पुलिस जांच कर सामान बरामद करती है। इसके बाद बिल और पहचान पत्र के साथ कोर्ट में सुपुर्दनामे के लिए आवेदन करना होता है, फिर अदालत सामान सौंपती है। यह प्रक्रिया दस्तावेजों की जांच के बाद पूरी होती है। यदि पुलिस सीधे मोबाइल लौटा रही है तो प्रक्रिया गलत है। पीड़ित को मोबाइल मिल जाता है तो वह अधिक ध्यान नहीं देता, लेकिन ऐसे में चोर बच जाते हैं। वे फिर से वारदात करने लगते हैं। – विनय दुबे, हाईकोर्ट अधिवक्ता

रायपुर में मोबाइल से जुड़ी 3000 शिकायतें: रायपुर में एक साल के भीतर 3000 से ज्यादा मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायतें दर्ज हुई हैं। 765 गुम फोन बरामद कर पुलिस ने पीड़ितों को लौटा दिए। पुलिस की ओर से बताया गया कि जिन लोगों से मोबाइल जब्त किए गए हैं, उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। अधिकांश लोगों ने ये मोबाइल किसी न किसी से खरीदे थे। उनका चोरी में सीधा कनेक्शन या संलिप्तता नहीं पाई गई है। उन्हें यह जानकारी भी नहीं थी कि मोबाइल चोरी का है।

किसी का मोबाइल ढूंढने के लिए आसान प्रक्रिया नहीं है। साइबर सेल यह काम किसी का मोबाइल ढूंढने के लिए निजी तौर पर नहीं कर सकती। पुलिस को यह बताना चाहिए कि उसने मोबाइल कहां-कहां से बरामद किया। नहीं बता रही है तो इसका मतलब साफ है कि मोबाइल चोरों से ही बरामद हो रहे हैं और उन्हें छोड़ा जा रहा है। मोबाइल लौटाने के बहाने पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। – जयंत थोरात, रिटायर्ड आईपीएस



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 522
Views Last 7 days : 3932
Views Last 30 days : 11737
Total views : 106737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.