Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raipur Bike Robbers Target Auto Driver & Woman
Breaking News

Raipur Bike Robbers Target Auto Driver & Woman

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777794712 image 2026 05 03t123337716 1777791825
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
image 2026 05 03t123337716 1777791825

राजधानी रायपुर में बाइकर्स गैंग का आतंक दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों में टिकरापारा और पुरानी बस्ती इलाके में झपटमारी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। बदमाश चलते वाहन से मोबाइल और पर्स छीनकर रफूचक्कर हो रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर 3 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

पहली घटना: गौठान जा रहे ग्रामीण का मोबाइल छीना

दतरेंगा निवासी प्रेम सिंह 30 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे अपनी बाइक से गोकुल नगर गौठान जा रहे थे। जैसे ही वह मुक्तिधाम के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए। बदमाशों ने चलते वाहन में ही प्रेम सिंह की शर्ट की जेब से टेक्नो स्पॉर्क मोबाइल झपटा और तेजी से फरार हो गए। जांच में एक आरोपी का नाम शेख राजिक सामने आया है।

image 2026 05 03t123005756 1777791744

दूसरी घटना: साइकिल सवार को बनाया निशाना

लूट का दूसरा मामला भी गोकुल नगर मुक्तिधाम के पास का है। बोरियाखुर्द निवासी पोषण नागरची 15 फरवरी की रात साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर जेब से रियलमी का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने आरोपियों की पहचान शेख राजिक, अलताफ खान और मुस्तकीम खान के रूप में की है।

image 2026 05 03t123132027 1777791704

तीसरी घटना: महिला को एक्टिवा से गिराकर पर्स लूटा

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मठपारा निवासी कमला उपाध्याय अपनी एक्टिवा से आयुर्वेदिक दवा देने दतरेंगा जा रही थीं। शीतला चौक भाठागांव के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स खींच लिया। पर्स में ओप्पो मोबाइल, 10 हजार रुपए नकद और दवाइयां थीं।

झपटमारी के दौरान संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

3 संदेही पकड़ाए

टिकरापारा और पुरानी बस्ती पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के जाल के आधार पर घेराबंदी शुरू की है। टिकरापारा पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बंदर पानी-भोजन की तलाश में घर में घुसा:कोरबा में कुत्तों ने किया हमला, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

May 3, 2026

सिम्स के डॉक्टरों ने हिप सर्जरी से मरीज को चलाया:गिरने से बिगड़ी स्थिति सुधारी, आयुष्मान से हुआ मुफ्त इलाज

May 3, 2026

ब्रह्माकुमारी संस्थान का समर कैम्प का शुरु:मेडिटेशन पर जोर, बच्चों को मिलेगी आध्यात्मिक व नैतिक शिक्षा, 20 वर्षों से लगातार हो रहा आयोजित

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069591
Views Today : 26
Views Last 7 days : 917
Views Last 30 days : 4103
Total views : 90634
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.