Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बंदर पानी-भोजन की तलाश में घर में घुसा:कोरबा में कुत्तों ने किया हमला, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
Breaking News

बंदर पानी-भोजन की तलाश में घर में घुसा:कोरबा में कुत्तों ने किया हमला, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

By adminMay 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1ea810d7 3897 40e5 a2cc 99d961c980d5 1777795189011
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1ea810d7 3897 40e5 a2cc 99d961c980d5 1777795189011
कोरबा में भीषण गर्मी के कारण पानी और भोजन की तलाश में भटकते एक बंदर को खरमोरा क्षेत्र में कुत्तों के हमले से बचाया गया। शुक्रवार दोपहर एक घर में घुसने के बाद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सुरक्षित निकाला गया, जिसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम और वन विभाग ने उसे जंगल में छोड़ दिया। खरमोरा निवासी दीप माला के घर शुक्रवार दोपहर बंदर पानी की तलाश में पहुंचा। प्यासे बंदर को देखते ही मोहल्ले के कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। घर के सदस्यों ने शोर सुनकर बाहर आकर कुत्तों को भगाया और बंदर की जान बचाई। डरा हुआ बंदर घर के एक कोने में जाकर छिप गया। दीप माला ने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को घटना की जानकारी दी। सारथी ने डीएफओ प्रेमलता यादव को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम, जिसमें बबलू मारवा और राजू बर्मन शामिल थे, मौके पर पहुंची। बंदर का सुरक्षित रेस्क्यू टीम ने बड़ी सावधानी से बंदर का रेस्क्यू किया। उसे गर्मी से राहत देने के लिए पानी से नहलाया गया, जिससे उसके शरीर का तापमान सामान्य हो सके। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद बंदर को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया गया। बढ़ती गर्मी से वन्यजीवों पर असर जितेंद्र सारथी ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण जंगल में पानी के स्रोत सूख रहे हैं। इसी वजह से बंदर, हिरण और अन्य वन्यजीव भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। कई बार उन्हें बिजली का करंट लग जाता है या कुत्तों के हमले से वे घायल हो जाते हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील सारथी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव घरों के आसपास दिखे तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करें। समय पर रेस्क्यू से उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपनी छतों पर पानी के बर्तन रखने का भी आग्रह किया, ताकि पक्षियों को पीने का पानी मिल सके।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग महापौर का छोटे व्यापारियों का धमकाने का वीडियो वायरल:एक लगा दुंगी, मेरा हाथ उठ जाएगा कहती दिखीं, अब कहा- मेरे शब्द गलत थे, इरादा नहीं, रोजगार नहीं दे सकते तो छीनेंगे भी नहीं

May 3, 2026

कटघोरा रेंज में 46 हाथियों का डेरा:2 झुंड से अलग, किसानों की सब्जी फसलों को पहुंचाया नुकसान, घर भी तोड़े

May 3, 2026

रायगढ़ में ट्रैलर ने स्कोर्पियो को मारी टक्कर:7 लोग हुए घायल, शादी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जूटी

May 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069594
Views Today : 29
Views Last 7 days : 920
Views Last 30 days : 4106
Total views : 90637
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.