![]()
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चौबे कॉलोनी स्थित विश्व शांति भवन में समर कैम्प का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि हर बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समर कैम्प बच्चों को अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर देता है और मेडिटेशन जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।
कार्यक्रम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में बच्चे पढ़ाई से ज्यादा मोबाइल में समय बिता रहे हैं, जो एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन से बच्चों की एकाग्रता बढ़ेगी और जीवन मूल्यों की शिक्षा उन्हें सही दिशा देगी। अच्छे संस्कार अपनाकर बनें आदर्श नागरिक
जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अच्छे संस्कार अपनाएं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने बताया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन के अनुभवों से भी सीखना जरूरी है। संस्कारों की पाठशाला बना समर कैम्प
ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि यह समर कैम्प बच्चों को नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का माध्यम है। ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने बताया कि चौबे कॉलोनी में यह कैम्प पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी वनिषा दीदी ने किया।
<
