जांजगीर| द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात के असर से शुक्रवार को जिले में मौसम ने करवट ली। सुबह और शाम हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बिजली बंद होने से कई क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करन
.
मौसम विभाग ने पहले ही जिले के लिए 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे लेकिन शाम 6.30 बजे तक बारिश नहीं होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके बाद अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन बिजली कटौती और नमी से लोगों को राहत नहीं मिली।
<
