Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Railway snatched bread, clothes and houses from 32 families | जगदलपुर में दिवाली से पहले उजड़ी बस्ती…रेलवे ने 32-घर तोड़े: महिलाएं बोलीं-खाने को दाना नहीं, बेटी की शादी के पैसे-राशन सब मलबे में दब गया – Chhattisgarh News
Breaking News

Railway snatched bread, clothes and houses from 32 families | जगदलपुर में दिवाली से पहले उजड़ी बस्ती…रेलवे ने 32-घर तोड़े: महिलाएं बोलीं-खाने को दाना नहीं, बेटी की शादी के पैसे-राशन सब मलबे में दब गया – Chhattisgarh News

By adminOctober 16, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 51 1760528725
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जगदलपुर में अवैध कब्जा किए 32 लोगों के घरों पर रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।

दिवाली से ठीक पहले जब पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा है, तब जगदलपुर में रेलवे ने 32 घरों पर बुलडोजर चला दिया। कभी जिन घरों पर बच्चों की हंसी गूंजती थी, अब वहां टूटे बर्तन, बिखरे कपड़े और आंसुओं से भरी आंखें दिख रही हैं। रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर से बरसों

.

बुलडोजर चलने से घर के अंदर रखे राशन, कपड़ा समेत कई दस्तावेज मलबे के नीचे दब गए हैं। इनके पास अब न सिर छिपाने के लिए छत है और न ही खाने को दाना है। जीवन भर पाई-पाई जोड़कर घर बनाया, सामान लाया, लेकिन रेलवे ने घर खाली करने का मौका भी नहीं दिया। सीधे बुलडोजर चला दिया।

रेलवे ने जिनके मकानों पर बुलडोजर चलाया, वह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले दिहाड़ी मजदूर हैं। रोज कमाते हैं रोज खाते हैं। दैनिक भास्कर की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची, तो एक बुजुर्ग दंपती मलबे के नीचे दबे पैसे और बाकी सामान खोज रहे थे। अपनी बेटी की शादी के लिए पाई-पाई जोड़े थे।

बुजुर्ग दंपती कह रहे हैं कि, बड़े अफसरों ने घर के साथ-साथ बेटी की शादी का अरमान भी तोड़ दिया। एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए खाना तलाश कर रही थी। इनके पास अब न तो तन ढकने के कपड़े हैं और न सिर छिपाने को छत है, जो था वो मलबा बन गया। अब ये परिवार पेड़ के नीचे दिन-रात गुजार रहे हैं।

रहवासियों का आरोप है कि उनके पास अब तक न तो कोई अधिकारी पहुंचे और न ही सत्ता पक्ष के जिम्मेदार नेता। यह बुलडोजर की कार्रवाई 11 अक्टूबर को हुई थी। भास्कर डिजिटल की ग्राउंड रिपोर्ट में पढ़िए पीड़ितों की पीड़ा, क्यों चला बुलडोजर, किसका क्या उजड़ा, लोग कैसे काट रहे रात ?

पहले यह तस्वीरें देखिए…

संजय गांधी वार्ड में रहने वाली सोनिया, अपनी बच्ची के साथ मलबे पर बैठी है।

संजय गांधी वार्ड में रहने वाली सोनिया, अपनी बच्ची के साथ मलबे पर बैठी है।

दिवाली से पहले महिलाओं के चेहरे पर बेबसी और आंखों में आंसू हैं। बच्चों के साथ सामान की रखवाली कर रहे।

दिवाली से पहले महिलाओं के चेहरे पर बेबसी और आंखों में आंसू हैं। बच्चों के साथ सामान की रखवाली कर रहे।

जगदलपुर में अवैध कब्जा किए 32 लोगों के घरों पर रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।

जगदलपुर में अवैध कब्जा किए 32 लोगों के घरों पर रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।

मलबे के ऊपर पलंग लगाकर दिन-रात गुजार रहे लोग।

मलबे के ऊपर पलंग लगाकर दिन-रात गुजार रहे लोग।

बुलडोजर चलने के बाद मजदूरों के मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं।

बुलडोजर चलने के बाद मजदूरों के मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं।

पढ़िए पीड़ितों की कहानी, उन्हीं की जुबानी…

पति नहीं, 2 बच्चे को अकेले पालती हूं, अब सड़क पर आ गई हूं

संजय गांधी वार्ड में रहने वाली सोनिया कहती है कि, पति बाहर कमाने गए थे, कुछ साल पहले ही उनकी मौत हो गई। मैं अपने 2 बच्चों के साथ झोपड़ी में रहती थी। लोगों के घर में काम कर थोड़े बहुत पैसे कमा कर अपना गुजारा चलाती हूं। शनिवार को मैं घर में नहीं थी। काम पर गई थी। मुझे पता चला की रेलवे वाले आए हैं। मेरे घर को तोड़ दिए हैं।

मैं रोती बिलखती, दौड़ी भागी अपने घर पहुंची। देखा पूरा घर तोड़ दिए। घर के अंदर जितना भी सामान था सब नीचे मिट्टी में दब गया। आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर ID, पैसे, कपड़े, बर्तन समेत घर में जितने सामान थे सब मिट्टी में दब गए। मेरे पास अब पहनने के लिए कपड़ा भी नहीं है। मिट्टी को हटाकर कुछ एक दो कपड़े बाहर निकाली हूं। घर में सब्जी, राशन सब था। अब सिर ढकने के लिए अब ठिकाना नहीं है।

normal text quote 1 1760524605

घर के साथ बेटी की शादी का अरमान टूटा

बुजुर्ग बनमाली बघेल कहते हैं कि, करीब 70 साल से हम संजय गांधी वार्ड में रह रहे हैं। मेरा जन्म भी यहीं हुआ है। रेलवे के अधिकारियों ने 2022 में नोटिस दिया था। लेकिन जब घर तोड़ने आए तो उससे पहले नोटिस नहीं दिया। सीधे बुलडोजर चला दिए। घर के अंदर रखे सामान को बाहर निकालने तक का मौका नहीं दिया।

मैं कुली-मजदूरी का काम करता हूं। पत्नी बीमार रहती है। इलाज में बहुत पैसे लग गए हैं। बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर कर रहे थे। बेटी भी बड़ी हो गई है। उसकी शादी के लिए एक-एक रुपए जोड़कर रखा था। थोड़ा बहुत सोने-चांदी के आभूषण बना रखा था।

अगर मुझे आधा घंटा भी मिल जाता तो कम से कम मैं बेटी की शादी के लिए जो सामान जोड़ रखा था वो निकाल लेता। मेरे पास कुछ तो बचता। लेकिन रेलवे वालों ने पूरा घर तोड़ दिया। घर के साथ ही बेटी की शादी के अरमान भी तोड़ दिए।

copy of small quote dainik bhaskar 15 1760581570

दरवाजे में ताला लगा रहा, झोपड़ी ढहा दी

कलावती कहती हैं कि, मैं निगम की कर्मचारी हूं। घर में नहीं थी। घर में ताला लगा था। घर पूरा ढहा दिया गया। आकर देखी तो सिर्फ मलबा दिखा, चौखट के साथ दरवाजा टूटा पड़ा था। कुंडी में ताला लगा हुआ था। थोड़ा बहुत कुछ बचा तो सिर्फ कपड़े रखने वाली अलमारी। उसमें से अब कपड़े निकालकर अलग रख रही हूं। हम भी अब सड़क पर आ गए हैं। सामान तो कुछ बचा नहीं है।

normal text quote 4 1760525367

बेघर लोगों को वार्डवासी दे रहे खाना

रेलवे की इस कार्रवाई के बाद बेघर हुए लोगों की मदद अब वार्ड के लोग कर रहे हैं। पीड़ित लोगों ने बताया कि सुबह नाश्ता से लेकर रात में खाना दे रहे हैं। लेकिन रेलवे या फिर जिला प्रशासन की टीम उनके लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की है।

पार्षद ने रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई

कांग्रेस पार्षद कोमल सेना का कहना है कि, मुझे भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने रेलवे प्रशासन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद होने के नाते रेलवे विभाग ने मुझे किसी तरह की सूचना नहीं दी थी।

अधिकारियों ने कहा था कि, सिर्फ दो लाइनें तोड़ी जाएंगी, लेकिन बाद में बाकी झोपड़ियों को भी गिरा दिया गया। मैंने पहले भी प्रशासन से अनुरोध किया था कि जब तक इन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान न मिल जाए, तब तक इन्हें थोड़ा समय दिया जाए। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने नहीं माना और बिना सूचना, नोटिस दिए मकानों पर बुलडोजर चला दिए।

जगदलपुर में कब्जा किए 32 घरों पर रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।

जगदलपुर में कब्जा किए 32 घरों पर रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।

PM आवास दिलवाने की कोशिश

नगर निगम के महापौर संजय पांडेय ने कहा कि, 2022 में कांग्रेस सरकार के दौरान भी इसी वार्ड में घर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। तब भाजपाइयों ने आंदोलन कर प्रभावितों के नल और बिजली कनेक्शन बहाल करवाए थे। जब घर तोड़ने की जानकारी मिली तो तुरंत हमने डीआरएम से बात कर रुकवाया और दिवाली तक का समय मांगा है।

जिसके बाद आगे के बचे मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई रोक दी गई थी। इन प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। इसके लिए नगर निगम पूरी कोशिश कर रही है। इनके रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

घर के अंदर रखा राशन, कपड़े और कई दस्तावेज मलबे में दब गए हैं।

घर के अंदर रखा राशन, कपड़े और कई दस्तावेज मलबे में दब गए हैं।

इस एक्शन पर कांग्रेस जता रही विरोध

इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद जिला कांग्रेस कमेटी लगातार इसका विरोध कर रही है। नगर निगम के बाहर पीड़ित परिवारों के साथ कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस कमेटी के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य कहना है कि रेलवे प्रशासन ने यहां के रहवासियों को बिना सूचना दिए इस तरह की कार्रवाई की, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। दिवाली से पहले रेलवे प्रशासन ने उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया है। ये लोग अब कहां रहेंगे?

normal text quote 6 1760526088



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073993
Views Today : 1353
Views Last 7 days : 2926
Views Last 30 days : 7591
Total views : 99390
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.