Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Public Relations Officer inspected primary schools | जनसंपर्क अधिकारी ने प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण: शिक्षा गुणवत्ता के साथ सुविधाओं का लिया जायजा, छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश – Balod News
Breaking News

Public Relations Officer inspected primary schools | जनसंपर्क अधिकारी ने प्राथमिक शालाओं का किया निरीक्षण: शिक्षा गुणवत्ता के साथ सुविधाओं का लिया जायजा, छात्रों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश – Balod News

By adminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a1a1c9aa 1646 4cc0 a380 e2dba7892921 1766599930
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a1a1c9aa 1646 4cc0 a380 e2dba7892921 1766599930

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता मॉनिटरिंग अभियान के तहत जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने बालोद ब्लॉक के प्राथमिक शाला पिरीद एवं भेंगारी का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता, शाला की व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

.

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता मॉनिटरिंग अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर ने बुधवार को बालोद विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला पिरीद और भेंगारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति और अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी ठाकुर ने सभी कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी सीखने की स्तर की भी परख की।

छात्रों को प्रेरित करते हुए ठाकुर ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है। कठिन परिश्रम, लगन, धैर्य और त्याग से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करने, निरंतर ज्ञान अर्जन करने और अपने माता-पिता, परिवार, विद्यालय व शिक्षकों का नाम रोशन करने की सीख दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को सदाचारी, व्यवहार कुशल बनने के साथ-साथ नशापान जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश भी दिया। निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत निर्धारित बिंदुओं के अनुसार शाला के भौतिक वातावरण, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन तथा बच्चों की सीखने की स्थिति का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

उन्होंने बच्चों को अच्छा व्यवहार रखने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। निरीक्षण में जनसंपर्क अधिकारी ने स्कूल की सुविधाओं, पढ़ाई और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गरमाया मामला:दंतेवाड़ा विधायक बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत,समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

June 24, 2026

CRPF जवान ने फांसी लगाई, छुट्टी पर आया था घर:पत्नी व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, छह माह पूर्व पी लिया था जहर

June 24, 2026

दीपका-परिवार ने अनाथ युवक और गरीब युवती का कराया विवाह:वीडियो कॉल से बनी सहमति, वर्कशॉप फैमिली ने जुटाए ढाई लाख रुपए

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075329
Views Today : 93
Views Last 7 days : 2279
Views Last 30 days : 9938
Total views : 104360
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.