Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Protest against liquor shop in Khursipar Stadium | खुर्सीपार स्टेडियम में शराब दुकान का विरोध: कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव बोले- जब तक नहीं हटाई जाती दुकान, तब तक जारी रहेगा विरोध – durg-bhilai News
Breaking News

Protest against liquor shop in Khursipar Stadium | खुर्सीपार स्टेडियम में शराब दुकान का विरोध: कांग्रेस पार्षद भूपेंद्र यादव बोले- जब तक नहीं हटाई जाती दुकान, तब तक जारी रहेगा विरोध – durg-bhilai News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
37e078b1 db06 48d2 95f8 16a3d669b978 1761920839572
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


भिलाई के खुर्सीपार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में नई शराब दुकान खुलने को लेकर विवाद गहरा गया है। इस दुकान का विरोध कर रहे वार्ड पार्षद भूपेंद्र यादव और उनके सहयोगियों को पहले सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

.

जमानत मिलने के बाद अब पार्षद ने एक बार फिर शराब दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भूपेंद्र यादव ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि स्टेडियम खेल गतिविधियों के लिए बना है, लेकिन वहां शराब दुकान संचालित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डवासियों के लगातार विरोध के बावजूद प्रशासन ने बलपूर्वक दुकान शुरू की। पार्षद ने स्पष्ट किया कि जब तक स्टेडियम परिसर से शराब दुकान नहीं हटाई जाएगी, तब तक वे शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध जारी रखेंगे।

802a8b9a d3ee 48e5 b094 17426f8f8ed4 1761920839572

कलेक्टर और एसएसपी को गुमराह कर पार्षद की गिरफ्तारी

वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन ने सामान्य सभा में दुकान न लगाने का निर्णय होने के बावजूद अनुमति दे दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने कलेक्टर और एसएसपी को गुमराह कर पार्षद की गिरफ्तारी कराई। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी और वार्डवासियों के हितों की लड़ाई लड़ेगी।

बता दें कि स्टेडियम परिसर में शराब दुकान की शुरुआत के बाद से क्षेत्र में विरोध लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल मैदान के पास शराब दुकान खुलने से माहौल पर नकारात्मक असर पड़ेगा और युवाओं में गलत प्रवृत्तियां बढ़ सकती हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन हटाए गए:2019 बैच की अधिकारी रेना जमील को मिली जिले की कमान

May 6, 2026

राजनांदगांव में औद्योगिक इकाइयों ने शिवनाथ नदी में प्रदूषण रोका:ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी झुकी; स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बड़ा खतरा

May 6, 2026

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.