Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Protest against Axis Bank in Durg | दुर्ग में एक्सिस बैंक के खिलाफ प्रदर्शन: नवरात्रि विज्ञापन में सांता क्लॉस की फोटो दिखाई, विरोध में बजरंग दल ने जलाया पुतला – durg-bhilai News
Breaking News

Protest against Axis Bank in Durg | दुर्ग में एक्सिस बैंक के खिलाफ प्रदर्शन: नवरात्रि विज्ञापन में सांता क्लॉस की फोटो दिखाई, विरोध में बजरंग दल ने जलाया पुतला – durg-bhilai News

By adminOctober 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
9204527b ebf1 4663 bfc5 73acc3bc047c 1759254539257
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में एक्सिस बैंक की एक शाखा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार (30 सितंबर) को कार्यकर्ताओं ने बैंक के बाहर नारेबाजी की, गेट पर ताला जड़ दिया और पुतला जलाया।

.

बजरंग दल का आरोप है कि बैंक ने नवरात्रि और दीपावली जैसे हिंदू त्योहारों के विज्ञापन में ईसाई प्रतीकों का उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। प्रदर्शनकारियों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और विज्ञापन को तुरंत वापस लेने की मांग की।

संगठन के नेताओं ने बताया कि दीपावली के विज्ञापन में एक महिला को डांडिया पकड़े दिखाया गया है, जबकि दूसरी ओर सांता क्लॉस का चित्र है। उन्होंने इसे हिंदू त्योहारों का ‘ईसाईकरण’ करने का प्रयास बताया।

05ee559c e675 4e5f acd4 3861675a885f 1759254539250

दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

नेताओं ने एक्सिस बैंक प्रबंधन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकांश ग्राहक हिंदू समाज से आते हैं। यदि हिंदू पर्व के विज्ञापन में सांता क्लॉस को शामिल किया जा सकता है, तो क्रिसमस के अवसर पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र क्यों नहीं लगाए जाते? यह हिंदू धर्म के प्रति नकारात्मक मानसिकता दर्शाता है।

आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि विज्ञापन को तत्काल वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में हिंदू समाज इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

4aa58404 a0b6 4a01 909e 299b208db32d 1759254539258

आधिकारिक बयान देने से किया मना

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण था और इसका उद्देश्य केवल बैंक प्रबंधन तक अपनी बात पहुंचाना था।

इस मामले पर एक्सिस बैंक दुर्ग प्रबंधन ने कोई भी आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला बताया।

ef79ae72 c602 4211 a9f2 88f430c414e3 1759254539259



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्वास्थ्य केंद्र मार्ग पर कचरे का ढेर, नहीं हो रहा नियमित उठाव

April 19, 2026

कवर्धा में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,VIDEO:जमकर किया हंगामा, होली के दिन दो पक्षों में हुआ था विवाद, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

April 19, 2026

महिला आरक्षण बिल पास नहीं…कांग्रेस के खिलाफ होगा प्रदर्शन:राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और CM साय बताएंगे छत्तीसगढ़ में BJP का एक्शन प्लान

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067879
Views Today : 50
Views Last 7 days : 982
Views Last 30 days : 4068
Total views : 88815
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.