Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
Breaking News

बलरामपुर में 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटा:गाजर गांव में 31 अवैध मकानों को किया गया ध्वस्त, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

By adminJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4bfb555b 1a82 4811 9c76 f8a706c3f848 1780561617989
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



4bfb555b 1a82 4811 9c76 f8a706c3f848 1780561617989
बलरामपुर वनमंडल में 4 जून 2026 को 3.851 हेक्टेयर वनभूमि से अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई वन विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने धमनी वन परिक्षेत्र के नवाडीह उप परिक्षेत्र, बीट अन्नपारा, ग्राम गाजर में की। इस क्षेत्र में कुल 34 अतिक्रमण के मामले दर्ज थे। माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामलों को छोड़कर, शेष 31 प्रकरणों में बने अवैध मकानों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से कुल 3.851 हेक्टेयर वनभूमि अतिक्रमण मुक्त हुई। बेदखली की कार्रवाई से पहले वन विभाग ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया था। भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 80(क) के तहत बलरामपुर के वनमंडलाधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त समय दिया था। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाए जाने पर यह बेदखली की कार्रवाई की गई। वन विभाग ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस वनभूमि पर आगामी वर्षा ऋतु में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भाग लेंगे और वृक्षारोपण किया जाएगा। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान रामानुजगंज के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और (पुलिस), वाड्रफनगर के उप वनमंडलाधिकारी (वन), रामानुजगंज और रामचंद्रपुर के तहसीलदार, धमनी, वाड्रफनगर, रघुनाथनगर, रामानुजगंज, बलरामपुर, चांदो, काष्ठागार के वन परिक्षेत्राधिकारी सहित वन विभाग के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी, वन सुरक्षा श्रमिक, ग्राम गाजर के सरपंच, पंचगण और ग्रामीण मौजूद रहे। बलरामपुर के वनमंडलाधिकारी ने सभी वन अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वन अपराधों, अवैध अतिक्रमण, अवैध कटाई, अवैध चराई और वन्य प्राणियों से संबंधित अपराधों के खिलाफ गंभीरता और सख्ती से लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

उपमुख्यमंत्री साव कोदवामहंत समाधान शिविर में पहुंचे:ग्रामीणों से मिलकर सुनीं समस्याएं, कहा- सुशासन तिहार योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अभियान

June 5, 2026

नेशनल जियोग्राफी टीम ने बैगा बहुल क्षेत्रों का भ्रमण किया:टीम ने जनजातीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन की सराहना की

June 4, 2026

मुंगेली में दो कृषि केंद्रों पर कार्रवाई:अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निलंबन, उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072853
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1175
Views Last 30 days : 5689
Total views : 96380
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.