![]()
.
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लभराखुर्द में गुरूवार को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण कर औरों को भी पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने की संदेश दी गई।
मुख्य अतिथि वायपी ध्रुव ने युवाओं को पर्यावरण से संरक्षण से पौधारोपण के लिए एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करे। भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि प्रतियोगिता मे प्रतिभागियों ने वृक्षों के महत्ता, पर्यावरण संतुलन और हरियाली के संदेश को अपने चित्रों व नारों के माध्यम से सुंदरता से प्रस्तुत किया। मेरा युवा भारत महासमुंद से अशोक चक्रधारी ने पर्यावरण संरक्षण और जन जागरुकता के उद्देश्य से ” एक पेड़ मां के नाम” योजनाओं के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। साथ ही युवाओं ने शपथ, पेंटिग, रंगोली, और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम छम्मन साहू, द्वितीय विद्या पटेल, तृतीय चंद्रहास, स्लोगन प्रथम दुलेशवर, द्वितीय लिलेश दीवान, तृतीय देवेश ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण- पत्र, मोमेंटो प्रदान किया गया। इस मौके पर प्रशांत सिन्हा, गजानंद साहू, तुकाराम चौहान, नागेंद्र, भुवन, कृतेश चंद्राकर सहित अन्य मौजूद थे।
<
