Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Privacy First concept in Raipur in the new year | न्यू ईयर सेलिब्रेशन,200-300% बढ़े फॉर्म हाउस के रेट: रायपुर में प्राइवेसी फर्स्ट-कॉन्सेप्ट, 40-50 हजार में बुकिंग, 600 जवान तैनात; पढ़िए शहर में कहां क्या आयोजन – Chhattisgarh News
Breaking News

Privacy First concept in Raipur in the new year | न्यू ईयर सेलिब्रेशन,200-300% बढ़े फॉर्म हाउस के रेट: रायपुर में प्राइवेसी फर्स्ट-कॉन्सेप्ट, 40-50 हजार में बुकिंग, 600 जवान तैनात; पढ़िए शहर में कहां क्या आयोजन – Chhattisgarh News

By adminDecember 29, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs4017256875131735435451 1766920712
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


साल 2025 खत्म होने में महज कुछ दिन बाकी हैं। हर तरफ नए साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। न्यू ईयर ईव के मौके पर रेस्टोरेंट, होटल, क्लब और पब में देर रात तक पार्टियां होती हैं। खासकर युवाओं में इसे लेकर अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है

.

इस बार राजधानी में नए साल के जश्न को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। रायपुर में लोग प्राइवेसी फर्स्ट कॉन्सेप्ट के आधार पर इवेंट्स के लिए तेजी से वेन्यू बुक कर रहे हैं। दोस्तों और परिवारों के छोटे-छोटे ग्रुप शहर से दूर फार्म हाउस बुक कर रहे हैं।

प्राइवेसी फर्स्ट कॉन्सेप्ट की वजह से फार्म हाउस के रेट 200-300% बढ़ गए हैं। रायपुर के आउटर इलाकों में 31 दिसंबर की रात के लिए फार्म हाउस की बुकिंग तेजी से फुल हो रही है। वहीं शहर के भीतर के ज्यादातर फार्म हाउस बुक हो चुके हैं।

वहीं रायपुर में महंगे फार्म हाउस की बात करें तो सुकून द फार्म और ट्विन फार्म में 45,000-50,000 में बुकिंग हो रही है। वहीं बिल्स फार्म में 40,000-45,000। इसके अलावा SS फार्म में 20,000-25,000 में बुकिंग हो रही है। सुरक्षा में 600 जवान तैनात रहेंगे। 50 से ज्यादा पेट्रोलिंग गाड़ियां रहेंगी। इस रिपोर्ट में पढ़िए रायपुर में कहां-कहां पार्टी के आयोजन, कितनी फीस, क्या-क्या सुविधाएं ?

r5tymn 1766929099

शराब परोसने की इजाजत के लिए आवेदन

रायपुर में 100 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट मालिकों ने नए साल के जश्न के दौरान शराब परोसने की इजाजत मांगी है। इनमें से कुछ एप्लिकेशन फार्महाउस चलाने वालों की भी हैं। वहीं नवा रायपुर में नियॉन लाइट ऑन वॉटर इवेंट ऑर्गनाइज किया जा रहा है।

फ्लोटिंग डीजे नाइट पार्टी की एंट्री फीस 999 रुपए से शुरू है। इसी तरह ललित महल में बूमबैस्टिक थीम पर एक लाइव बैंड पार्टी हो रही है, जिसके एंट्री चार्ज अलग-अलग हैं। इसके साथ ही मायरा रिजॉर्ट भी ‘पल्स वेव’ थीम पर एक पार्टी होस्ट कर रहा है।

VIP रोड पर कई कैफे भी इंटरनेशनल DJs के साथ पार्टियां ऑर्गनाइज कर रहे हैं। इन प्राइवेट होटलों और कैफे ने परिवारों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसके अलावा युवाओं और परिवारों को ध्यान में रखते हुए शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में खास इंतजाम किए गए हैं।

रायपुर के यूथ बोले- दोस्तों और फैमिली के साथ करेंगे एन्जॉय

रायपुर में फार्मा कंपनी से जुड़े दिवाकर चौधरी ने कहा कि नए साल में वह अपने दोस्तों के साथ नवा रायपुर के फार्म हाउस जाएंगे। पार्टी में प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पहले ही बुकिंग कर ली थी।

इस न्यू ईयर को वह दोस्तों के साथ इंजॉय करते हुए यादगार बनाना चाहते हैं। वहीं दुर्गा कॉलेज के स्टूडेंट शुभम विश्वकर्मा का कहना है कि वह एक प्रोफेशनल सिंगर है। नए साल में वह कैफे में सिंगिंग करते हुए अपने दोस्तों के साथ एंजॉय करेंगे।

qt6wpc 1766934009

रायपुर पुलिस करेगी 24 से ज्यादा जगहों पर चेकिंग

वहीं रायपुर पुलिस नए साल में शराब पीकर गाड़ी चलाने से रोकने चेकिंग अभियान चलाएगी। रायपुर SSP लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर पुलिस 2 दर्जन से ज्यादा जगह पर फिक्स बैरिकेड लगाकर एक-एक गाड़ियों की चेकिंग करेगी।

पुलिस के पास ब्रिथ एनालाइजर भी होगा, जिसमें ड्राइवर की अल्कोहल लेने की मात्रा की जांच की जाएगी। जो भी ड्रिंक एंड ड्राइव करता पाया जाएगा, उसके खिलाफ पुलिस वाहन जब्त और चालान जैसी सख्त कार्रवाई करेगी।

f7b4q9 1766932265

50 पेट्रोलिंग गाड़ियां रखेंगी शहर में नजर

वहीं रायपुर पुलिस ने करीब 50 से अधिक पेट्रोलिंग वाहनों को भी नए साल में हुड़दंग रोकने के लिए लगाया है। इनमें तैनात पुलिसकर्मी शहर के मुख्य सड़कों और चौक चौराहों में नजर रखेंगे। किसी भी इमरजेंसी में यह मौके पर पहुंच कर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगे। चेकिंग में करीब 600 जवान तैनात रहेंगे।

इसके साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा और बार को गाइडलाइन के समय पर बंद करना होगा। आयोजन स्थल पर बाहर चारपहिया और दोपहिया गाड़ियों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करनी होगी। मुख्य मार्ग या सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग न की जाए। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।

jwmc7t 1766934197

अब पढ़िए न्यू ईयर पार्टी के कुछ सेफ्टी टिप्स

सवाल- न्यू ईयर पार्टी के दौरान किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए?

जवाब- जश्न के माहौल में की गई छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए कुछ जरूरी सावधानियों को ध्यान में रखकर ही न्यू ईयर पार्टी एंजॉय करें।

इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

image 2025 12 28t202237179 1766934246

सवाल- महिलाएं पार्टी में अपनी सेफ्टी का ख्याल कैसे रखें?

जवाब- किसी भी पार्टी में महिलाओं को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। जश्न के माहौल में भी अपने आसपास की स्थिति को समझते रहना, सही समय पर सही फैसला लेना और किसी भी असहज स्थिति को नजरअंदाज न करना ही सुरक्षा की पहली शर्त है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

image 2025 12 28t202215564 1766934294

………………………………..

न्यू ईयर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

न्यू ईयर में बदला ट्रेंड, ऑफबीट जगहें बनीं हॉट डेस्टिनेशन:इस बार वही पुरानी जगहें नहीं, छत्तीसगढ़ की ये ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन करें ट्राय

eod 5 11766827831 1766990104

नया साल आने वाला है और जश्न की प्लानिंग भी तेज हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में हर साल न्यू ईयर पर वही जानी-पहचानी जगहों पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। होटल फुल, सड़कें जाम और सेलिब्रेशन के नाम पर सिर्फ शोर-शराबा। लेकिन इस बार ट्रेंड कुछ अलग है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076418
Views Today : 259
Views Last 7 days : 3669
Views Last 30 days : 11474
Total views : 106474
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.