Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार
Breaking News

पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने बच्चों संग बनाए सीड बॉल:बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बेलपान में डेढ़ लाख तैयार

By adminJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6f63f4b2 d1a4 4b47 81b3 5809f2298bb3 1782394829093
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6f63f4b2 d1a4 4b47 81b3 5809f2298bb3 1782394829093
बिलासपुर में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए सीड बॉल तैयार किए जा रहे हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संदीप अग्रवाल ने प्राथमिक शाला तारबाहर के विद्यार्थियों के साथ मिलकर सीड बॉल बनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान सीईओ अग्रवाल ने बच्चों के साथ मिलकर सीड बॉल बनाए और उन्हें प्रकृति संरक्षण तथा पौधरोपण का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि तखतपुर के बेलपान गांव की विभिन्न समितियों ने आगामी बारिश में पौधरोपण के लिए डेढ़ लाख सीड बॉल तैयार किए हैं। सीईओ ने जानकारी दी कि जिले की कई शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक संस्थाओं में बड़े पैमाने पर पौधरोपण के लिए सीड बॉल बनाने का कार्य चल रहा है। तारबाहर स्कूल के कार्यक्रम में संयुक्त संचालक अनिल तिवारी भी उपस्थित थे। जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि सीड बॉल प्रकृति को हरा-भरा बनाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। वर्षा ऋतु में इन्हें खुले स्थानों पर डालने से बीज अंकुरित होकर पौधे बन सकते हैं, जिससे हरित क्षेत्र का विस्तार होगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सीड बॉल बनाने की प्रक्रिया में भाग लिया, जहां उन्हें मिट्टी, गोबर खाद और बीजों के मिश्रण से सीड बॉल तैयार करने की विधि सिखाई गई। सीईओ अग्रवाल ने विद्यार्थियों से जल संरक्षण, स्वच्छता और जैव विविधता के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने जोर दिया कि बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे ही भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के सशक्त वाहक बनेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में युवक पर भालू का हमला:युवक गंभीर रूप से घायल, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, वन विभाग ने किया अलर्ट

June 27, 2026

सामरी-कुसमी में मुहर्रम का जुलूस निकला:बड़ी संख्या लोग हुए शामिल, चबूतरा निर्माण की घोषणा

June 27, 2026

लोरमी के 18-वार्डों में विकास के लिए 7.42 करोड़ मंजूर:उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का होगा विस्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076432
Views Today : 275
Views Last 7 days : 3685
Views Last 30 days : 11490
Total views : 106490
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.