Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Preparations underway for the mass entry of 5556 beneficiaries in the district | जिले में 5556 हितग्राहियों के सामूहिक गृह प्रवेश की तैयारी – Kondagaon News
Breaking News

Preparations underway for the mass entry of 5556 beneficiaries in the district | जिले में 5556 हितग्राहियों के सामूहिक गृह प्रवेश की तैयारी – Kondagaon News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
db 1604320813
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


.

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 25 वें वर्षगांठ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राज्योत्सव स्थल नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांकेतिक रूप से 3.51 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस आयोजन में कोंडागांव जिले के 5556 हितग्राही भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत राज्य में अब तक 3.51 लाख से अधिक पक्के आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

जिला पंचायत के सीईओ अविनाश भोई ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कोंडागांव जिले में वित्तीय वर्ष 2016 से 2026 तक जिले में कुल 42623 आवास स्वीकृत कर 21356 आवास पूर्ण करा लिया गया है। लगभग 5556 नवीन पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश किया जाएगा। आत्मसमर्पित नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के विशेष परियोजना मद से 166 परिवारों को आवास स्वीकृति प्रदान किया गया जिनमें से दो आवास पूर्ण हो चुके हैं उनका भी गृह प्रवेश किया जाएगा। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के जनमन योजना अंतर्गत तीन आवास स्वीकृत कर पूर्ण कर लिया गया है।

राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर को प्रदेश भर में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनिर्मित घरों में रंगोली सज्जा, दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक रीति से गृह प्रवेश कराया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में इस सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सीईओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत बड़ेराजपुर ब्लाक में 1015, केशकाल में 1110, कोंडागांव में 1180, माकड़ी में 909 और फरसगांव में 1342 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए हैं। शेष आवासों को तीव्र गति से पूर्ण कराया जा रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

20 साल में चौथी बार शनिवार को शनि जयंती, कई शुभ संयोग बने

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069819
Views Today : 22
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3567
Total views : 90865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.