Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Preparations for Bhagwat Katha in full swing in Pendra | पेंड्रा में भागवत कथा की तैयारियां तेज: जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज 25 अक्टूबर से देंगे प्रवचन – Gaurela News
Breaking News

Preparations for Bhagwat Katha in full swing in Pendra | पेंड्रा में भागवत कथा की तैयारियां तेज: जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज 25 अक्टूबर से देंगे प्रवचन – Gaurela News

By adminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29fdc38c f1ad 4c5f 9c73 0f6c2d6989c3 1760859441038
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 25 अक्टूबर से जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। पद्मविभूषण से सम्मानित स्वामीजी के आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह और भक्ति का माहौल है।

.

यह भव्य आयोजन 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक पेण्ड्रा नगर के मल्टी परपज हायर सेकंडरी स्कूल ग्राउंड में होगा। कथा रोजाना दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

0e1c850c 6e34 4bcc a9be c44cee731319 1760859441040

धर्म पालन के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान होगा

आयोजकों ने बताया कि यह कथा केवल धार्मिक महत्व की नहीं है, बल्कि समाज में नैतिकता, प्रेम, सेवा और धर्म के मूल्यों को स्थापित करने का भी कार्य करेगी। स्वामीजी अपने प्रवचनों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तों की भक्ति भावना और जीवन में धर्म पालन के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान देंगे

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज अपने ज्ञान, वाणी और आध्यात्मिक ऊर्जा से लाखों लोगों को दिशा प्रदान कर चुके हैं। दृष्टिहीन होते हुए भी उन्होंने वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण और महाभारत जैसे ग्रंथों का गहन अध्ययन कर समाज को अमूल्य ज्ञान दिया है। उनके प्रवचन ज्ञान, भक्ति और आचरण का अद्भुत संगम माने जाते हैं।

आयोजन समिति के सदस्य प्रदीप तिवारी (टोले महाराज), नागेश सुलतानिया और नीलेश पाठक ने बताया कि इस कथा के लिए 51 चौकी लगाई गई हैं। इसका उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को यजमान बनने का अवसर देना है, जो गुरुदेव की कथा स्वयं नहीं करा सकते, लेकिन उनके मन में प्रबल इच्छा है।

आयोजन मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को उनके निवास पर जाकर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का आमंत्रण दिया है। इन सभी ने कथा में शामिल होने की सहमति दी है। आमंत्रण देने वालों में स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, प्रदीप तिवारी, नागेश सुलतानिया, नीलेश पाठक, राकेश सुल्तानिया और रतन गुप्ता शामिल थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गांजा पकड़ने गई पुलिस की बोलेरो ले भागा बदमाश:DSP का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर गाड़ी तक पहुुंची पुलिस, संदेही हिरासत में

April 28, 2026

रायपुर में प्राइवेटकर्मी-सूबेदार से 8 लाख की साइबर ठगी:ठगों लोन-रिवॉर्ड पॉइंट,इंश्योरेंस अपडेट के नाम पर लिंक क्लिक कराया; मोबाइल हैक कर ब्लैकमेल भी किया

April 28, 2026

दुर्ग में सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य:कलेक्टर ने जारी किया आदेश, नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई

April 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069044
Views Today : 54
Views Last 7 days : 955
Views Last 30 days : 4106
Total views : 90038
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.