Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Politics heats up over playing Chhath songs at railway station | रायपुर रेलवे-स्टेशन पर छठ गीत बजाने पर सियासत: कांग्रेस बोली-बिहार चुनाव के लिए BJP ने बनाया इवेंट, भाजपा ने कहा-धर्म जागरण से परेशानी क्यों? – Raipur News
Breaking News

Politics heats up over playing Chhath songs at railway station | रायपुर रेलवे-स्टेशन पर छठ गीत बजाने पर सियासत: कांग्रेस बोली-बिहार चुनाव के लिए BJP ने बनाया इवेंट, भाजपा ने कहा-धर्म जागरण से परेशानी क्यों? – Raipur News

By adminOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3e51ed29 e471 40c9 a854 0d0cd26d1517 1 1761644800
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छठ महापर्व पर रायपुर सहित देशभर के स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के जरिए छठ पूजा के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं। यात्रियों का स्वागत “केलवा के पात पर और “उठल सुजनी मां” जैसे गीतों से किया जा रहा है। भारतीय रेल का कहना है कि यह पहल यात्रियों को भारतीय

.

रेलवे के अनुसार, इस बार 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें और हजारों नियमित ट्रेनें चलाई गई हैं। जिससे छठ पर्व पर लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें। रेल अधिकारियों का कहना है कि स्टेशन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से छठ गीतों के साथ यात्रियों का स्वागत शायद पहली बार हो रहा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोग भी बिहार की सोंधी संस्कृति से जुड़ पा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में गूंज रही छठ की धुन

रायपुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशन रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भाटापारा, तिल्दा और नेवरा सहित 20 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाए जा रहे हैं। यह पहल यात्रियों के लिए उत्सव जैसा माहौल बना रही है और छठ महापर्व की भव्यता को बढ़ा रही है।

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला।

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला।

कांग्रेस बोली- भाजपा ने छठ को बना दिया इवेंट

कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र सरकार की इस पहल पर सवाल उठाते हुए कहा कि, यह बिहार चुनाव के मद्देनजर छठ को राजनीतिक इवेंट की तरह पेश करने की कोशिश है। ऐसा लग रहा है जैसे नरेंद्र मोदी की सरकार में पहली बार छठ मनाया जा रहा हो।

स्टेशनों पर छठ गीत बजाकर और स्पेशल ट्रेन चलाकर भाजपा भावनाओं को भुनाने की कोशिश कर रही है। ट्रेनों में भीड़ है, लोग कठिनाई से सफर कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसे इवेंट की तरह दिखा रही है। जबकि ट्रेनों में ठूंस-ठूंसकर लोग अपने गांव जा रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर।

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर।

भाजपा का पलटवार, आस्था से जुड़ने से कांग्रेस को दिक्कत क्यों ?

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि, जब भाजपा संस्कृति और धर्म जागरण को बढ़ावा देती है, तो कांग्रेस को परेशानी होती है। छठ मइया के पर्व पर लोकगीत बजाना श्रद्धा का प्रतीक है, राजनीति नहीं। भाजपा देश की आस्था और परंपराओं को सम्मान देने का काम कर रही है।

जब-जब बीजेपी देश को धर्म जागरण के मार्ग पर ले जाना चाहती है, जब-जब संस्कृति, संस्कार को आगे ले जाने के लिए धर्म जागरण को आगे ले जाना चाहती है, तब-तब कांग्रेस उसपर सवाल उठाती है, छठ मइया के पूजा के समय अगर देश में छठ मनाने का आह्वान कर रही है तो, कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राजनांदगांव में औद्योगिक इकाइयों ने शिवनाथ नदी में प्रदूषण रोका:ग्रामीणों के विरोध के बाद कंपनी झुकी; स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बड़ा खतरा

May 6, 2026

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण,5 आरोपी गिरफ्तार:हाथ-मुंह बांधकर कार में डालकर ले जा रहे थे, चेकिंग में पकड़ाए; सीएम ने फोन पर जाना हालचाल

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.