Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Polio-stricken woman undergoes successful surgery at SIMS | पोलियोग्रस्त महिला की सिम्स में सफल सर्जरी: निजी अस्पतालों ने ट्रीटमेंट से किया था इनकार, आयुष्मान से हुआ ट्यूमर का इलाज – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Polio-stricken woman undergoes successful surgery at SIMS | पोलियोग्रस्त महिला की सिम्स में सफल सर्जरी: निजी अस्पतालों ने ट्रीटमेंट से किया था इनकार, आयुष्मान से हुआ ट्यूमर का इलाज – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
8d37ab20 f830 416f b082 9c4ffea062e3 1761746024152
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने रीढ़ की विकृति और दोनों पैरों में पोलियो से ग्रस्त एक महिला की सफल सर्जरी की है। यह सर्जरी काफी जटिल और जोखिमपूर्ण थी, जिसके कारण निजी अस्पतालों ने पहले इलाज करने से इनकार कर दिया

.

सिम्स प्रबंधन के अनुसार, पीड़ित महिला को चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी। वह पिछले कई महीनों से पेट में तेज और असहनीय दर्द से जूझ रही थी।

जांच के दौरान, मरीज के गर्भाशय में एक बड़ी गांठ (ट्यूमर) का पता चला। सर्जरी के बाद, सिम्स प्रबंधन ने दावा किया है कि मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रही हैं।

0d2c45bb ea54 452a 84c4 a757583ffbf1 1761746024150
7f9e2735 0293 42db abaa 37b28f0e9b60 1761746024152
b93ad54a aae1 491e aa3a df94c54443e7 1761746024151

इस सर्जरी का नेतृत्व प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी ने किया। उनकी टीम में डॉ. दीपिका सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रचना जैन और पीजी रेजिडेंट डॉ. दीक्षा चंद्राकर शामिल थीं।

एनेस्थीसिया टीम का मार्गदर्शन एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति ने किया। इस टीम में डॉ. भावना रॉयजादा, डॉ. श्वेता कुजूर, डॉ. मिल्टन देबर्मन और डॉ. सुरभि बंजारे भी शामिल थे, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी एनेस्थीसिया को कुशलता से संभाला।

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने इस सर्जरी को सिम्स संस्थान की चिकित्सा क्षमताओं, विशेषज्ञता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि सिम्स बिलासपुर की यह उपलब्धि चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, निष्ठा और उत्कृष्टता का प्रेरक उदाहरण है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

20 साल में चौथी बार शनिवार को शनि जयंती, कई शुभ संयोग बने

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069819
Views Today : 22
Views Last 7 days : 306
Views Last 30 days : 3567
Total views : 90865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.