Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police raid on hotel-dhaba in Patan, Durg | दुर्ग के पाटन में होटल-ढाबा पर पुलिस का छापा: अवैध तरीके से होटलों और ढाबा में देर रात तक परोसी और बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने की कार्रवाई – durg-bhilai News
Breaking News

Police raid on hotel-dhaba in Patan, Durg | दुर्ग के पाटन में होटल-ढाबा पर पुलिस का छापा: अवैध तरीके से होटलों और ढाबा में देर रात तक परोसी और बेची जा रही थी शराब, पुलिस ने की कार्रवाई – durg-bhilai News

By adminOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 15 at 13346 pm 1760524297
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले के पाटन में ढाबा और होटल की आड़ में अवैध शराब परोसने और बेचने के मामले में पाटन पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने पाटन के 7 होटल और ढाबों पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल इन होटल और ढाबा म

.

पुलिस ने देर रात शराब पिलाने वाले होटल और ढाबा पर मारा छापा।

पुलिस ने देर रात शराब पिलाने वाले होटल और ढाबा पर मारा छापा।

लोगों से छिपाकर पिलाते थे शराब पाटन पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात थाना पाटन पुलिस ने क्षेत्र में संचालित होटल और ढाबों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ होटल और ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठानों में गुपचुप तरीके से शराब पिला रहे हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी और 7 होटल-ढाबा संचालकों को रंगे हाथ पकड़ा। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार लंबे समय से इसकी शिकायत मिल रही थी।

कुछ ढाबों में खुलेआम परोसी जा रही थी शराब पुलिस की छापेमार कार्रवाई के दौरान कुछ ढाबे ऐसे भी मिले जहां खुलेआम ढाबा संचालक लोगों को शराब बैठाकर पिला रहे थे। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कई ढाबों में ग्राहकों को खुलेआम शराब पिलाते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से शराब के ग्लास, बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की।

ढाबा और होटल संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला।

ढाबा और होटल संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला।

इन होटल और ढाबा संचालकों पर की गई कार्रवाई

– दिनेश मण्डेश (34 वर्ष), वार्ड-09 पाटन – रोहित कुमार पेण्डरिया, महामाया पारा पाटन – देवेन्द्र यादव (21 वर्ष), इंदिरा नगर पाटन – ईश्वरी पटेल (42 वर्ष), महावीर चौक पाटन – करन पटेल (26 वर्ष), महावीर चौक पाटन – मोहन साहू (36 वर्ष), महादेव घाट अमलेश्वर – शेख जाहिद (42 वर्ष), इंदिरा नगर पाटन

खाने-पीने के बाद परोसते थे शराब पुलिस ने बताया कि कुछ होटल संचालक लंबे समय से इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त थे। ये लोग खाने-पीने के नाम पर शराब परोसते थे और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलते थे। प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि इससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है और स्थानीय माहौल बिगड़ रहा है। पाटन पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री और सेवन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। किसी भी होटल, ढाबा या सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर… दुर्ग में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वाले 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज वहीं दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर सार्वजनिक जगह पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिन थानों में कार्रवाही की गई है उनमें जामुल से 3, भिलाई नगर, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, दुर्ग से 2-2 एवं नेवई, पुरानी भिलाई, जेवरा सिरसा, नगपुरा से 1-1 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इस प्रकार 15 कार्यवाही आबकारी एक्ट के तहत की गई है। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राम मंदिर चोरी मामले पर VHP अध्यक्ष का बयान:आलोक कुमार ने कहा- 'रामजी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट जवाबदेह, दोषी मिला तो कड़ी सजा होगी'

June 14, 2026

खोंदरा जंगल में बुजुर्ग का शव पेड़ पर लटका मिला:19 मई से लापता थे, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

June 14, 2026

कोरबा में नाबालिग ने की आत्महत्या:युवक ने विवाद के बाद सरेआम जड़ा था थप्पड़, तलाश में जुटी पुलिस

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074029
Views Today : 2015
Views Last 7 days : 3588
Views Last 30 days : 8253
Total views : 100052
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.