Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Police crackdown on protesting land dealers | जमीन कारोबारियों के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: लाठीचार्ज के बाद व्यापारियों पर गंभीर धाराओं में केस, पांच गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी – durg-bhilai News
Breaking News

Police crackdown on protesting land dealers | जमीन कारोबारियों के प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: लाठीचार्ज के बाद व्यापारियों पर गंभीर धाराओं में केस, पांच गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी – durg-bhilai News

By adminDecember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 02 at 64630 pm 1764706741
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में नई कलेक्टर गाइडलाइंस की वजह से जमीन की कीमतें 5-9 गुना बढ़ गई हैं। जिसका प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विरोध किया जा रहा है। दुर्ग में सोमवार को पुलिस और जमीन कारोबारियों के बीच तीखी बहस हुई। बाद में पुलिस ने कारोबारियों पर लाठीचार्ज किया

.

पुलिस ने पहले आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी, लेकिन अब व्यापारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मनोज राजपूत पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है।

दुर्ग में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

दुर्ग में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

बिना अनुमति प्रदर्शन करने का आरोप

शहर के पटेल चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस के सामने सोमवार को बिना अनुमति सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रदर्शन के दौरान आरोपियों ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और सरकारी कामकाज में रुकावट पैदा की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मामले में फरार आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं, लेकिन पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी काम में रुकावट डालने और बिना अनुमति सड़क रोकने जैसी हरकतें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

प्रदर्शनकारियों ने विरोध में काले झंडे दिखाए।

प्रदर्शनकारियों ने विरोध में काले झंडे दिखाए।

गंभीर धाराएं लगाई, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, जमीन कारोबारियों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मनोज राजपूत पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। अब प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हुई झूमाझटकी के मामले में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस मनोज राजपूत सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में छह पुलिसवाले घायल हो गए। उनका इलाज किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में छह पुलिसवाले घायल हो गए। उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने दी थी काफी समझाइश

दुर्ग के पटेल चौक पर चक्काजाम और ज्ञापन देने के लिए जमीन कारोबारी पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदर्शन उग्र हो गया और कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे कई घंटे तक यातायात बाधित रहा।

आरोप है कि पुलिस की ओर से रोकने पर भी उन्होंने निर्देशों को नजरअंदाज किया और सरकारी काम में बाधा डालते हुए भीड़ को और उकसाने की कोशिश की। झूमाझटकी के दौरान कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

घटना के बाद थाना सिटी कोतवाली में धारा 221, 126(2), 191(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आगे धारा 121(1), 132, 61(2), 125(क) भी जोड़ दी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल वासनिक (43) निवासी अंबेडकर नगर दुर्ग, विक्की चंद्राकर (32) निवासी शीतला नगर दुर्ग, दिनेश पांडेय (35) निवासी गयानगर दुर्ग, राकेश यादव (38) निवासी गयानगर दुर्ग और जितेंद्र बत्रा (41) निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड दुर्ग शामिल हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

पेंड्रारोड जेल से ऊंची दीवार फांदकर भागा विचाराधीन कैदी:प्रहरियों ने तुरंत पकड़ा, फरार होने की कोशिश नाकाम, FIR दर्ज कराई

June 14, 2026

तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक:पुलिस ने कब्जे से धारदार तलवार किया जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073950
Views Today : 531
Views Last 7 days : 2104
Views Last 30 days : 6769
Total views : 98568
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.