Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Poachers hid the bodies of two friends in a dam. | डैम में शिकारियों ने छिपाई 2 दोस्तों की लाश: जंगली-सूअर के लिए लगाया करंट, युवक चपेट में आए, जशपुर में 6 दिन से लापता थे – Chhattisgarh News
Breaking News

Poachers hid the bodies of two friends in a dam. | डैम में शिकारियों ने छिपाई 2 दोस्तों की लाश: जंगली-सूअर के लिए लगाया करंट, युवक चपेट में आए, जशपुर में 6 दिन से लापता थे – Chhattisgarh News

By adminDecember 20, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs251766159999 1766188246
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों जंगल में चिड़िया मारने गए थे। घटना के बाद शिकारियों ने पकड़े जाने के डर से दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम में फेंक दिया था।

.

जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम दिलीप राम खड़िया (23) और विलियम कुजूर (31) है। जो कि सेरमाटोली गांव के रहने वाले थे और दोस्त थे। दोनों युवक 6 दिनों से लापता थे। गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दोनों के शव बरामद किए गए।

पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया है। आरोपी से पूछताछ में 4 अन्य साथियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें…

दोनों शवों को बोरे में भरकर डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ी के नीचे छिपा दिया था।

दोनों शवों को बोरे में भरकर डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ी के नीचे छिपा दिया था।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों शवों को बरामद किया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों शवों को बरामद किया।

एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, दिलीप और विलियम मजदूरी करते थे। 12 दिसंबर को दोनों ग्राम डांगबंधी के जंगल में चिड़िया मारने गए थे। देर रात तक दोनों नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर दोनों की तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 14 दिसंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डांगबंधी का रहने वाला आयटू लोहार (30) कागजपुडा डैम के पास घूम रहा है। उसके मूवमेंट संदिग्ध है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

सख्ती से पूछताछ करने पर स्वीकारा

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि 4 साथियों के साथ मिलकर जंगल के पास अरहर के खेत में जंगली सूअर का शिकार करने करंट प्रवाहित तार बिछाया था। रात के समय वे लोग अरहर के खेत के पास पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि करंट लगने से पड़ोसी गांव सेरमाटोली के 2 युवकों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला।

डैम में झाड़ियों के नीचे छिपाई लाश

डरकर आरोपियों ने बिजली का तार हटाया। फिर दोनों शवों को बोरे में भरकर कागजपुड़ा डैम के पास बेशरम के पौधों की झाड़ियों के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण करंट से झुलसना बताया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 238 और 3(5) के केस दर्ज किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जल्द होगी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी- ASP

इस मामले में ASP अनिल कुमार सोनी ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के बाद जांच की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शवों को बरामद किया है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

…………………………………

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

MP में 3 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा…मर्डर-प्लान का VIDEO:छत्तीसगढ़ के किलर को सुपारी, बेटा बोला-मम्मी-पापा को काटकर तुरंत भागेंगे,बर्थडे पर मारे थे थप्पड़

ट्रिपल मर्डर केस में एक आरोपी छत्तीसगढ़ का रहने वाला।

ट्रिपल मर्डर केस में एक आरोपी छत्तीसगढ़ का रहने वाला।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में ट्रिपल मर्डर केस में हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें सौतेला बेटा और 4 अन्य सहयोगी मर्डर प्लान करते नजर आ रहे हैं। सौतेला बेटा कह रहा है कि तुरंत काटकर पांचों लोग भाग जाएंगे। इनमें एक किलर छत्तीसगढ़ का रहने वाला भी है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.