Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज
Breaking News

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

By adminJune 23, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
train se chori dainik bhasakr 1782204846
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



train se chori dainik bhasakr 1782204846
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गुजर रही आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की घटना घटित हुई है। जिसमें अज्ञात चोर ने एक महिला के हैंडबैग को मौका पाकर पार कर दिया। जिसमें सोने के अंगूठी, कैश समेत 33 हजार से अधिक का समान की चोरी हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला जीआरपी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के गंगापूरी तालुका बाइक जिला सतारा की रहने वाली प्रार्थना शंकर माईती 31 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 जून को वह खड़कपुर रेलवे स्टेशन से पुणे जाने के लिए आजाद हिंद एक्सप्रेस के बोगी नंबर बी 3 सीट नंबर 7 पर सवार हुई थी। यात्रा के दौरान उसने ट्रेन में खाना खाया और अपने पैरों के पास हैंडबैग रखकर सो गई। अगले दिन सुबह 7 बजे जब उसकी नींद खुली तो रायगढ रेल्वे स्टेशन आया था। तब प्रार्थना शंकर माईती ने अपने लेडिज हैंडबैग को देखा तो वह मौके पर नहीं था। इसके बाद वह आसपास अपने बैग की तलाशी की, लेकिन उसका बैग नहीं मिला। ऐसे में वह समझ गई कि किसी अज्ञात चोर ने नींद का फायदा उठाकर लेडीज हैंडबैग को चुरा लिया है। उसने बताया कि बैग में मोबाइल, 20 हजार रुपए का सोने का अंगूठी, कैश 3 हजार समेत 33 हजार 2 सौ रुपए के समान थे। घटना के बाद उसने मामले की सूचना GRP थाना पुणे में दी। जहां से अपराध डायरी आने पर रायगढ़ GRP ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305-BNS, 305(c)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। ट्रेनों में बढ़ गई चोरी की वारदात
पिछले कुछ दिनों में देखा जाए तो यात्री ट्रेनों में चोरी की घटना लगातार घटित हो रही है। जहां 10 मई को मुंबई का रहने वाला अलामिन फिरोज शेख जो कि खड़कपुर रेलवे स्टेशन से गीतांजली एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। जिसका मौका पाकर 25 हजार के मोबाइल को किसी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। इसके अलावा 4 जून को बैंकुठपुर रायगढ़ का रहने वाला ब्रजेश कुमार झा दरंभगा से रायगढ़ आ रहा था कि रास्ते में उसका बैग को किसी ने पार कर दिया। जिसके बाद उसने 139 पर शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 7 जून को बलसाड़ पुरी एक्सप्रेस में चोरी की घटना घटित हुई। जहां ओड़िशा के सिंदुरिया का रहने वाला शेख इमामुद्दीन बलसाड पुरी एक्सप्रेस में भुवनेश्वर से बिलासपुर के लिए सफर कर रहा था। इस दौरान वह सो गया, तो किसी ने उसके बैग को पार कर दिया। जिसमें लैपटॉप समेत 45 हजार के समान की चोरी हुई थी। 7 जून को रायगढ़ के चांदनी चौक धोबी पारा में रहने वाली बृहस्पति बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपनी बेटी के साथ बहन के घर अकलतरा जाने के लिए BR ट्रेन में चढ़ी। तभी किसी ने उसके गले में पहने 30 हजार के सोने के मंगलसूत्र को पार कर दिया। 14 जून को पद्मावती थवाईत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पति अरूण कुमार थवाईत के साथ 13 जून को नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से उज्जैन से बिलासपुर आ रही थी। रात में वह अपने सीट पर सो गई और नीवार स्टेशन के पास जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसका पर्स व सीट के नीचे रखा पिट्ठू बैग नहीं है। आसपास पता करने पर उसका पर्स बाथरूम में मिला, लेकिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसमें से मोबाईल निकालकर खाली पर्स को बाथरूम में छोड दिया था। वहीं पर्स व बैग में रखे 90 हजार के समान की चोरी हुई थी। 20 जून को जिला शहडोल के ग्राम जैतपुर का रहने वाला बालकृष्ण द्विवेदी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बालसाड पुरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से वह शहडोल से तालचेर रोड की यात्रा कर रहा था। वह जनरल कोच में अधिक भीड़ होने के कारण बिलासपुर से कोच संख्या एस4 में आ गया। जब ट्रेन रायगढ़ रेलवे स्टेशन को पार की, तो कुछ देर बाद उसका बैग गायब हो गया। ऐसे में लैपटॉप समेत 65 हजार के समान की चोरी हो गई।
लगातार ट्रेनों में गश्त कर रहे
इस संबंध में GRP थाना प्रभारी बीआर बोर्झा ने बताया कि यात्रियों के सफर के दौरान चोरी की घटना घटित हुई है। हांलाकि सभी मामले में FIR दर्ज किया गया है। यात्री ट्रेनों में लगातार गश्त किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व पॉकेटमारों पर निगरानी की जा रही है। स्टेशन में भी जवान गश्त कर रहे हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.