Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी
Breaking News

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

By adminJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e7f7ff34 56d0 4816 b6fe d8465cd45751 1782202396873
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



e7f7ff34 56d0 4816 b6fe d8465cd45751 1782202396873
कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के सोमवारी बाजार में सोमवार को एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान की छत की सीटें टूटकर बाहर निकलने लगीं। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। दुकान के भीतर बड़ी मात्रा में लकड़ी, सोफा, कुर्सियां, टेबल और अन्य महंगा फर्नीचर रखा हुआ था। आग लगते ही लकड़ी के सामान ने तेजी से आग पकड़ ली और कुछ ही देर में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई। आग की लपटों से आसपास की दुकानों पर भी मंडराया खतरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। लोगों को आशंका थी कि आग यदि आगे बढ़ती तो आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और आग को फैलने से रोकने के प्रयास शुरू किए। दमकल के इंतजार में लोगों ने संभाला मोर्चा स्थानीय लोगों ने डायल-112 और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि काफी देर तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में लोगों ने बाल्टी, ड्रम और पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। रहवासियों और व्यापारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका, लेकिन तब तक दुकान के भीतर रखा अधिकांश फर्नीचर और लकड़ी का सामान पूरी तरह जल चुका था। लाखों के नुकसान का दावा दुकानदार ने बताया कि आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि यदि दमकल वाहन समय पर पहुंच जाता तो नुकसान काफी हद तक कम किया जा सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी दमकल विभाग की देरी पर नाराजगी जताई। जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.