PM नरेंद्र मोदी ने रायपुर में ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर- एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर- एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण किया। लगभग 1.5 एकड़ में बने इस भवन की खास बात ये है कि इसे दान के पैसों से राजस्थानी महल
.
इस दौरान मोदी ने कहा कि हमारे यहां कहा जाता है आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। राज्य के विकास में ही देश का विकास है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। भारत की विकास यात्रा में ब्रह्मकुमारी जैसी संस्थाओं की बड़ी भूमिका है।
मोदी ने कहा कि ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ा हूं। मैं अतिथि नहीं, परिवार का हिस्सा हूं। मैंने आध्यात्मिक आंदोलन को वटवृक्ष की तरह बढ़ते देखा है। आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। कथन और करनी में एकता ही असली बदलाव लाती है। ब्रह्मकुमारी में हर बहन खुद को कठोर तप और साधना में तपाती हैं।
पहले ये तस्वीरें देखिए….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में ‘शांति शिखर- एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण किया।

ब्रह्मकुमारी शांति शिखर पहुंचने पर पीएम मोदी का माला और खुमरी पहनाकर स्वागत किया गया।

नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर’
प्रदेश की पहली इमरात, जिसमें PT-MB टेक्निक का इस्तेमाल
ब्रह्मकुमारी संस्था की तरफ से विश्वभर में पिंक स्टोन से बनाई गई यह पहली इमारत है, जबकि छत्तीसगढ़ में प्रेस टेंसाइल बीम तकनीक से बनी पहली इमारत है। आमतौर पर इस तकनीक से बड़े-बड़े ब्रिज बनाए जाते हैं।
105 फीट ऊंची, 150 फीट चौड़ी और 225 फीट लंबी इस इमारत में अभी दो मंजिलें और बनाई जा सकती हैं। कर्नाटक के आर्किटेक्ट शरण पाटिल और जबलपुर के सौरभ सोनी ने भवन डिजाइन तैयार किया है। आर्टवर्क राजस्थान के हरकिशन प्रजापति ने किया है।

भवन की छत पर इस तरह की पेंटिंग बनाई गई है, जो बहुत ही खूबसूरत है।
जोधपुर के कारीगरों ने इमारत को तराशा
मुंबई के प्रशांत ने स्टील डिजाइन किया है। जोधपुर के कारीगरों ने पिंक स्टोन से इस इमारत को तराशा है। इसके लिए 150 से अधिक ट्रकों में जोधपुर से पत्थर मंगवाए गए थे। भवन का निर्माण 15 जनवरी 2018 को शुरू हुआ था और 2023 में पूरा हुआ।
5 मंजिला भवन में LED स्क्रीन युक्त ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल मेडिटेशन हॉल, लाइब्रेरी और गेस्ट को ठहराने के लिए कमरा और डायनिंग हॉल भी बनाया गया है। 1 नवंबर को PM मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल रामेन डेका, CM विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

शांति शिखर के उद्घाटन कार्यक्रम में देश के अलग-अलग जगह से आए ब्रम्हाकुमारी संस्था से जुड़े लोग शामिल हुए।
PM को भेजा गया था निमंत्रण- सविता दीदी
रायपुर संचालिका ब्रम्हाकुमारी सविता दीदी ने बताया कि, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शांति शिखर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेजकर उनसे रायपुर आने का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री राज्योत्सव के उद्घाटन के लिए रायपुर आए।
इस दौरान उन्होंने शांति शिखर का उद्घाटन किया। PM के अलावा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजयोगिनी जयंती, राजयोगी मृत्युंजय और देश के अलग-अलग जगह से आए ब्रम्हाकुमारी संस्था से जुड़े लोग शामिल हुए।

दान से तैयार किया गया शांति शिखर भवन
रायपुर संचालिका ब्रम्हाकुमारी सविता दीदी ने बताया कि, रायपुर यूनिट के तहत 50 सेवा केंद्र और 500 उप सेवा केंद्र हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े सभी सदस्य 2018 से ही हर दिन इसमें कम से कम एक रुपए का सहयोग करते रहे। शांति शिखर के निर्माण के लिए सभी केंद्रों में दान-कोष (भंडारी) लगाया गया था। सभी के सहयोग से भवन तैयार किया गया है।

<
