![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 नवंबर को रायपुर प्रवास को लेकर फाइनल रिहर्सल किया गया। पीएम का काफिला एयरपोर्ट से सीधे सत्य साईं अस्पताल पहुंचा। वहां 45 मिनट रूकने के बाद शांति शिखर गए। वहां से फिर नवीन विधानसभा, ट्राइबल म्यूजियम और फिर राज्योत्सव स्थ
.
शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी साढ़े 6 घंटे के प्रवास के दौरान पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे लगभग पूरे नवा रायपुर का एक चक्कर लगाएंगे। किसी भी रूट पर उन्हें वापस नहीं लाया जाएगा। उनके प्रवास के 30 मिनट पहले दोनों ओर का रास्ता बंद कर दिया जाएगा और प्रधानमंत्री के गुजरने के 15 मिनट बाद ही आमजनों की आवाजाही दोबारा शुरू होगी।
प्रधानमंत्री का आखिरी कार्यक्रम राज्योत्सव मैदान में होगा, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास 128.09 एकड़ में 16 हजार वाहनों के लिए 16 पार्किंग बनाई गई है। इसमें 8200 कारें, 4200 बसें और 3800 से अधिक बाइक खड़ी हो सकेंगी।
एयरपोर्ट और सेरीखेड़ी से आएंगे लोग : राज्योत्सव मैदान के लिए लोग एयरपोर्ट-माना रोड, सेरीखेड़ी और स्टेडियम मार्ग होकर आएंगे। ये तीनों रास्ते सुबह 9 बजे से करीब 30-40 मिनट के लिए बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री के गुजरने के बाद इन्हें फिर से खोल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री सत्य साईं अस्पताल से झांझ तालाब होते हुए राखी मार्ग से गुजरेंगे। इसके बाद यह मार्ग आम लोगों के लिए पुनः खोल दिया जाएगा।
पीएम के साथ केवल राज्यपाल व सीएम रहेंगे प्रधानमंत्री के काफिले में केवल राज्यपाल और मुख्यमंत्री रहेंगे। तीनों का काफिला सभी पांच कार्यक्रमों में साथ रहेगा। काफिले में 60 से अधिक गाड़ियां होंगी। सड़क के दोनों ओर पुलिस बल तैनात रहेगा। काफिला गुजरने के दौरान किसी को भी सड़क पार करने की अनुमति नहीं होगी।
एयरपोर्ट के लिए पुराने टर्मिनल का प्रयोग प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान एयरपोर्ट का मुख्य टर्मिनल आम लोगों के लिए बंद रहेगा। यात्रियों को पुराने टर्मिनल (गेट नंबर 4) से आवागमन करना होगा और पुराने मार्ग से ही एयरपोर्ट जाना होगा। प्रधानमंत्री के वापस लौटने के बाद मुख्य टर्मिनल को फिर से खोला जाएगा।
सड़क पर दिखेगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर राज्योत्सव मैदान तक 12 मंच बनाए गए हैं। हर मंच को अलग-अलग थीम दी गई है। जिनमें ऑपरेशन सिंदूर से लेकर खत्म होते नक्सलवाद तक के विषय शामिल हैं। उन्नत कृषि की झलक भी दिखेगी। हर मंच के पास लोकनृत्य और कला की प्रस्तुति होगी।
सत्य साईं अस्पताल में बच्चों से दिल की बात करेंगे, शांति शिखर में ध्यान भी… प्रधानमंत्री मोदी सत्य साईं अस्पताल में 45 मिनट रहेंगे। इस दौरान वे केवल बच्चों से मुलाकात कर उनसे दिल की बात करेंगे। इसके बाद वे शांति शिखर जाएंगे, जहां 40 मिनट रुकेंगे। यहां उद्घाटन के बाद वे मेडिटेशन करेंगे और ध्यान लगाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नवीन विधानसभा जाएंगे, जहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
वे त्रिस्तरीय पंचायतों से आए 5000 प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और विधायकों के साथ समूह फोटोग्राफी भी होगी। वहां से प्रधानमंत्री ट्राइबल म्यूजियम जाएंगे और लगभग 30-35 मिनट रुकने के बाद सीधे राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां वे करीब दो घंटे रहेंगे, फिर एयरपोर्ट लौटेंगे।
<
