Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » PM Modi to visit Raipur on November 1 | 1 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी रायपुर प्रवास पर: पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड स्कैन कर जाना होगा; नवा रायपुर तक वन-वे शुरू – Chhattisgarh News
Breaking News

PM Modi to visit Raipur on November 1 | 1 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी रायपुर प्रवास पर: पब्लिक के लिए 6 रूट, QR कोड स्कैन कर जाना होगा; नवा रायपुर तक वन-वे शुरू – Chhattisgarh News

By adminOctober 29, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig11761687665 1 1761713218
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। वे राजधानी रायपुर में 6 घंटे 45 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान 6 अलग-अलग कार्यक्रमों में पीएम शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री जिस रुट से आना जाना करेंगे वहां प्रोटोकॉल के तहत अलग व्यवस्था की गई है।

.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से आने वालों के लिए 6 रूट तय किए गए हैं। इधर, रोड शो की बेरिकेडिंग के लिए एयरपोर्ट से नवा रायपुर तक वन-वे कर दिया गया है। हर रूट के लिए एक क्यूआर कोड बनाया गया है, जिसे स्कैन करने पर कार्यक्रम स्थल का नक्शा और रास्ता मोबाइल पर दिखाई देगा।

लोकेशन के आधार पर कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल तक आसानी से पहुंच सकेगा। जिस रूट से प्रधानमंत्री का आवागमन होगा। वहां आम लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए आम लोगों के लिए अलग रूट तय किया गया है।

इसे लेकर 29 अक्टूबर को एयरपोर्ट से पूरी फोर्स के साथ रिहर्सल की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के रूट को वन-वे किया जाएगा, जिसमें आम लोगों की गाड़ियां नहीं चल सकेंगी। इस लेकर 28 अक्टूबर को सिविल लाइन में आला अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नवा रायपुर और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पीएम मोदी के दौरे के दौरान 2 हजार पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।

पीएम मोदी के दौरे के दौरान 2 हजार पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी।

छह रूट से पहुंच सकेंगे लोग

  • रूट-1: बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली की ओर से आने वाले रिंग रोड-3, सेरीखेड़ी, नवा रायपुर, स्टेडियम टर्निंग, कयाबांधा अंडरब्रिज, सीबीडी स्टेशन, सेक्टर-22 टर्निंग से पार्किंग पी-15 पहुंचेंगे।
  • रूट-2: आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार की ओर से आने वाले लखौली, नवागांव रेलवे क्रॉसिंग, क्रिकेट स्टेडियम, सेंध तालाब, सत्यसांई अस्पताल चौक, सेक्टर-22 से पी-15 में पहुंचेंगे।
  • रूट-3: अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से बस से आने वाले मोनफोर्ट स्कूल, एचएनएलयू, ट्रिपल आईटी चौक, उपरवारा, मुक्तांगन तिराहा से पार्किंग पी-12, स्टेशन पार्किंग पी-13 व गोल्फ मैदान पार्किंग पी-14 में पहुंचेंगे।
  • रूट-4: धमतरी, बालोद, दुर्ग की ओर से कार और बाइक से आने वाले अभनपुर, बकतरा, केन्द्री-बेन्द्री, मिंटू पब्लिक स्कूल, निमोरा प्रशासनिक अकादमी, निमोरा से पार्किंग पी-11 तक आएंगे।
  • रूट-5: दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव की ओर से आने वाले पचपेड़ी नाका, बोरियाकला, माना बस्ती, तूता होकर पार्किंग पी-8, पी-9 और निमोरा बस्ती के पीछे पी-10 में पहुंचेंगे।
  • रूट-6: गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद की ओर से आने वाले नवागांव, खंडवा, जंगल सफारी, ट्रिपल आईटी, मुक्तांगन तिराहा से पार्किंग पी-12, स्टेशन पार्किंग पी-13 व गोल्फ मैदान पार्किंग पी-14 तक पहुंचेंगे।

दोपहिया: इन वाहनों की पार्किंग तूता धरना स्थल के दोनों तरफ स्थित पार्किंग स्थल पी-5, पी-6 और पी-7 में की जाएगी।

पार्किंग से लोगों को लाने-ले जाने 100 ई-रिक्शे लगेंगे

राज्योत्सव समारोह में आने वाले लोग कहीं भी ट्रैफिक जाम न फंसे और आने-जाने वालों को कोई दिक्कत न हो। इसलिए नवा रायपुर में 16 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

ये सभी पार्किंग मेला स्थल से एक से सवा किमी दूरी पर हैं। पार्किंग से मेला स्थल पहुंचने के लिए लोगों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो इसलिए वहां हर दिन 100 ई-रिक्शों के साथ ही बसें भी तैनात की जाएंगी। लोग इन पर निशुल्क यात्रा कर मेला स्थल में पहुंच सकेंगे।

पीएम मोदी अस्थायी पीएमओ कार्यालय में करेंगे लंच

नवा रायपुर में मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) भी बनाया गया है, जहां से पीएम विजिट की मॉनिटरिंग की जाएगी।

पीएम इसी अस्थाई कार्यालय में लंच भी लेंगे। बताया जा रहा है कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी। इसकी जिम्मेदारी भाजपा नेताओं को दी गई है।

1 नवंबर से भारी वाहनों की नो एंट्री

1 नवंबर को भारी वाहनों और बसों की नो-एंट्री रहेगी। आम लोगों के मार्ग भी बदले जाएंगे। प्रधानमंत्री का रूट एयरपोर्ट से सेक्टर-24, फिर सत्य साईं अस्पताल, विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम तक रहेगा। एयरपोर्ट का मुख्य द्वार बंद रहेगा और यात्रियों को पुराने टर्मिनल से आवाजाही करनी होगी।

एसपीजी की टीम पहुंची रायपुर, पांचों स्पॉट देखे

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। टीम ने सभी पांच कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव भी किया गया है। प्रधानमंत्री के रूट का भी निरीक्षण किया गया है। पुलिस की रिहर्सल में एसपीजी भी शामिल रहेगी। सभी कार्यक्रम स्थलों को एसपीजी ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी नियुक्त

प्रधानमंत्री के प्रवास की सुरक्षा का प्रभारी एडीजी दीपांशु काबरा को बनाया गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीआईजी सुजीत कुमार को दी गई है।

सत्य साईं अस्पताल में डीआईजी अमित तुकाराम कांबले, नवीन विधानसभा में आईजी अजय यादव, ब्रह्मकुमारी शांति शिखर भवन में आईजी रामगोपाल गर्ग, ट्राइबल म्यूजियम में आईजी अंकित गर्ग, राज्योत्सव मैदान में आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और नवा रायपुर में ट्रैफिक व रूट प्रभारी आईजी ओपी पाल रहेंगे।

………………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

राज्योत्सव 2025…मेला स्थल में बना PMO कार्यालय: प्रधानमंत्री मोदी यही लंच करेंगे; 1 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान, भीड़ जुटाएंगे भाजपा नेता

पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर बने अस्थायी कार्यालय में लंच करेंगे।

पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पर बने अस्थायी कार्यालय में लंच करेंगे।

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने जा रहे राज्योत्सव 2025 को इस बार बेहद भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.