Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Photo-video of ‘Biker CM’ goes viral on Chhattisgarh Foundation Day | छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर ‘बाइकर सीएम’ का फोटो-VIDEO वायरल: रायपुर में होगी सुपरक्रॉस रेसिंग चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री साय ने दिया सेफ राइडिंग का मैसेज – Raipur News
Breaking News

Photo-video of ‘Biker CM’ goes viral on Chhattisgarh Foundation Day | छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर ‘बाइकर सीएम’ का फोटो-VIDEO वायरल: रायपुर में होगी सुपरक्रॉस रेसिंग चैंपियनशिप, मुख्यमंत्री साय ने दिया सेफ राइडिंग का मैसेज – Raipur News

By adminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 11 03t215327166 1762187049
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पूरा प्रदेश उत्सव के रंग में डूबा है। राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में रजत जयंती महोत्सव के तहत विशेष कार्यक्रम हो रहे हैं।

.

इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वे बाइकर्स के अंदाज में नजर आ रहे हैं। रेड शर्ट, स्टाइलिश गॉगल और हाई-CC बाइक पर सवार मुख्यमंत्री का यह अंदाज युवाओं में चर्चा का विषय बन गया है।

बाइक राइड से पहले सीएम हेलमेट के साथ।

बाइक राइड से पहले सीएम हेलमेट के साथ।

सोशल मीडिया पर छाए ‘बाइकर सीएम’

वायरल फोटो-वीडियो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को प्रोफेशनल राइडिंग गियर में बाइक चलाते देखा जा सकता है। वे युवाओं को सेफ राइडिंग और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने का संदेश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री वीडियो में कहते हैं, “रफ्तार सड़कों पर नहीं, रेसिंग ट्रैक पर होनी चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है।”

सीएम साय बाइक चलाते हुए।

सीएम साय बाइक चलाते हुए।

8-9 नवंबर को रायपुर में सुपर क्रॉस रेसिंग चैम्पियनशिप

दरअसल, यह वीडियो रायपुर में होने वाली सुपरक्रॉस रेसिंग चैंपियनशिप से जुड़ा है। यह आयोजन 8 और 9 नवंबर को बूढ़ातालाब के पास आउटडोर स्टेडियम में होगा। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मेजबानी में होने वाले इस इवेंट में 100 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाइकर्स भाग लेंगे। इसके लिए 20 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

8-9 नवंबर को रायपुर में सुपर क्रॉस रेसिंग चैम्पियनशिप का होगा आयोजन।

8-9 नवंबर को रायपुर में सुपर क्रॉस रेसिंग चैम्पियनशिप का होगा आयोजन।

सेफ रेसिंग और प्राइज मनी

आयोजन की थीम “सेफ रेसिंग, सेफ ड्राइविंग” रखी गई है। उद्देश्य युवाओं को सुरक्षित रेसिंग के लिए प्रेरित करना है। टिकट 499 रुपए में ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जबकि विजेताओं को 5 लाख रुपए तक की प्राइज मनी दी जाएगी। रायपुर के बूढ़ातालाब स्टेडियम अब मॉडर्न मोटर ट्रैक में तब्दील हो रहा है, जहां रोमांच और रफ्तार का संगम देखने को मिलेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सामाजिक सद्भाव बैठक 9 मई को ग्राम कंवर में

May 7, 2026

निर्माण कार्य के लिए 9.98 लाख की मंजूरी

May 7, 2026

केबीसी स्टाइल मेंटल मैथ्स चैलेंज में छात्रों ने दिखाई तेज दिमागी क्षमता

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069715
Views Today : 18
Views Last 7 days : 571
Views Last 30 days : 3696
Total views : 90759
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.