Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘Petrol-Diesel का स्टॉक भरपूर…’, छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं
Breaking News

‘Petrol-Diesel का स्टॉक भरपूर…’, छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 04 2026 cg no fuel shortage
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel) की कमी की खबरों को सरकार ने खारिज किया है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 10:55:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 12:07:24 PM (IST)

'Petrol-Diesel का स्टॉक भरपूर...',  छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा- अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, विभाग ने अफवाहों से सावधान रहने को कहा (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 2516 पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध
  2. मार्च में जरूरत से ज्यादा आपूर्ति दर्ज
  3. कालाबाजारी रोकने छापेमारी तेज की गई

राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर: प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी (Petrol and Diesel Crisis) को लेकर फैल रही खबरों को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पूरी तरह निराधार बताया है। विभाग का स्पष्ट कहना है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

पर्याप्त स्टॉक और सामान्य आपूर्ति

खाद्य विभाग के अनुसार प्रदेश के 2516 पेट्रोल पंपों और तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों के डिपो में पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मार्च 2026 में पेट्रोल की 1.01 लाख किलोलीटर जरूरत के मुकाबले 1.27 लाख किलोलीटर यानी 126 प्रतिशत आपूर्ति हुई। वहीं अप्रैल 2026 में 23 अप्रैल तक 1.60 लाख किलोलीटर पेट्रोल प्राप्त हो चुका है।

डीजल की बात करें तो मार्च में 1.64 लाख किलोलीटर की जरूरत के मुकाबले 3.00 लाख किलोलीटर यानी 183 प्रतिशत आपूर्ति की गई। अप्रैल में 23 अप्रैल तक 1.38 लाख किलोलीटर डीजल की आपूर्ति दर्ज की गई है।

सुरक्षित भंडार की स्थिति

विभाग के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में 77,111 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो करीब 22 दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। वहीं 84,295 किलोलीटर डीजल का भंडार मौजूद है, जिससे लगभग 15 दिनों की खपत पूरी हो सकती है।

कालाबाजारी पर सख्ती

जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने सभी जिलों में निरीक्षण और छापेमारी तेज कर दी है। राज्य और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है।

विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है, ताकि आपूर्ति निर्बाध बनी रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074959
Views Today : 39
Views Last 7 days : 2685
Views Last 30 days : 9105
Total views : 103047
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.