![]()
.
श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज के परिसर में मनाया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति की बेहतरीन प्रस्तुति दी, जिसे उत्सव में शामिल अभिभावकों के साथ अतिथियों ने सराहा।
प्राइमरी व हाई स्कूल का अलग-अलग उत्सव मनाया गया। प्राइमरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष नागरमल अग्रवाल व अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने की। राजेन्द्र ने कहा कि समाज के पूर्व अध्यक्षों द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को लेकर जो पहल की गई है, हमें उस पर गर्व है। मुख्य अतिथि नागरमल ने कहा कि हम आज समाज, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। आज का दिन सब बच्चों का होता है, उन्हें सालभर से इंतजार रहता है। हाई स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने की।
अध्यक्षता अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। राजकुमार ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के साथ अनुशासन व संस्कार भी सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे सपने बड़े देखें और उसे पूरा करने ईमानदार प्रयास करें। अग्रसेन शिक्षण समिति विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान उप प्राचार्या रीना चौधरी ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया। छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी राजगीत, कश्मीरी, राजस्थानी, ओडिशा, गुजराती, छत्तीसगढ़ी, साउथ इंडिया, देवी जोहार, भारत की वीरगांना पर आधारित रानी लक्ष्मी बाई व देश के कई राज्यों के लोग नृत्य का प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में स्कूल परिवार, शिक्षण समिति व अग्रवाल सभा के पदाधिकारी सदस्यों का सहयोग मिला।
<
