टॉप न्यूज़

Paryushan Mahaparv 2026 | Vivekanand Nagar Jain Dharma Munishri Sagar


मुनिश्री ने कहा कि पर्युषण के दौरान तप, त्याग, संयम, स्वाध्याय, सामायिक और प्रतिक्रमण जैसी धार्मिक गतिविधियों के जरिए आत्मचिंतन किया जाता है।

रायपुर के विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चल रहे वर्षावास के दौरान सोमवार को मुनिश्री संवेगरत्न सागर म.सा. ने पर्युषण महापर्व की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि पर्युषण वर्षावास का महत्वपूर्ण पर्व है। इन दिनों में रोजमर्रा की व्यस्तता से

.

मुनिश्री ने कहा कि पर्युषण के दौरान तप, त्याग, संयम, स्वाध्याय, सामायिक और प्रतिक्रमण जैसी धार्मिक गतिविधियों के जरिए आत्मचिंतन किया जाता है। अपने व्यवहार की गलतियों को पहचानकर उनमें सुधार करने और जीवन में संयम लाने का प्रयास करना चाहिए। इस पर्व को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखकर आत्मनिरीक्षण और बदलाव का अवसर बनाना चाहिए।

15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व और क्षमायाचना के साथ पर्युषण का समापन होगा।

15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व और क्षमायाचना के साथ पर्युषण का समापन होगा।

8 से 15 सितंबर तक होंगे आयोजन

चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया ने बताया कि पर्युषण महापर्व 8 से 15 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय और श्री संभवनाथ जिनालय में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम होंगे। श्रावक-श्राविकाएं पूजा, सामायिक, प्रतिक्रमण, तप और स्वाध्याय में शामिल होंगे।

मंदिर में प्रतिदिन सजाई जाएगी आंगी

चातुर्मास समिति के महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि पर्युषण के दौरान श्री संभवनाथ जिनालय में प्रतिदिन परमात्मा की आंगी सजाई जाएगी। सुबह और शाम प्रतिक्रमण होगा। इसके अलावा प्रवचन, पूजा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

15 को संवत्सरी, 16 को पारणा

15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व और क्षमायाचना के साथ पर्युषण का समापन होगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास और अन्य धार्मिक साधना करेंगे। 16 सितंबर को पारणा होगा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button