धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल:SP ने 8 दिन में 8 TI के तबादले किए, प्रभावी पुलिसिंग के लिए थानों में नई पदस्थापना

![]()
धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय ने पदभार संभालने के महज आठ दिन के भीतर आठ निरीक्षकों (TI) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थाना और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस नेतृत्व को मजबूत करने के साथ कुछ स्थानों पर निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की पहल पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय द्वारा जारी आदेश का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था का बेहतर संधारण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और आम नागरिकों को त्वरित व बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
Source link




