Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Paddy procurement in Chhattisgarh from November 15 | छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: दुर्ग जिले के 65% किसानों का पंजीयन नहीं; पोर्टल में गड़बड़ी, दफ्तर के चक्कर काट रहे किसान – durg-bhilai News
Breaking News

Paddy procurement in Chhattisgarh from November 15 | छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: दुर्ग जिले के 65% किसानों का पंजीयन नहीं; पोर्टल में गड़बड़ी, दफ्तर के चक्कर काट रहे किसान – durg-bhilai News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 15 at 63312 pm 1760557610
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन अब तक दुर्ग जिले के अधिकांश किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। किसानों के इसी संकट को लेकर कांग्रेस ने बुधवार (15 अक्टूबर) को प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों किसान भी शामिल हुए।

.

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर किसानों से धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। धान खरीदी की तारीख तय हो चुकी है, लेकिन एग्रो स्टेक पोर्टल में सिर्फ 35% किसानों का ही पंजीयन हो पाया है। बाकी किसान बार-बार दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी रहे उपस्थित।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी रहे उपस्थित।

किसानों के नाम पर भाजपा सरकार कर रही राजनीति : राकेश ठाकुर

कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को जानबूझकर परेशान कर रही है। एग्रो स्टेक पोर्टल में तकनीकी खामी के कारण 65% किसानों का पंजीयन नहीं हुआ है।

भाजपा के घोषणा पत्र में 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया गया था, लेकिन आज तक किसानों को पिछली खरीदी का पूरा भुगतान तक नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अधिकारी किसानों की समस्या को लेकर लापरवाह हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर।

कार्यक्रम को संबोधित करते दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर।

किसान आत्महत्या तक को मजबूर : अरुण वोरा

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार ने पहले खाद और डीएपी के संकट से किसानों को त्रस्त किया और अब पंजीयन की परेशानी खड़ी कर दी है।

कुछ दिन पहले दुर्ग कलेक्ट्रेट में एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया है, यह इस बात का सबूत है कि किसानों का सब्र जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों के 75 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार किसानों को राहत देने की बजाय उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है।

पूर्व विधायक अरुण वोरा और किसान कांग्रेस के पुकेश चंद्राकर हुए धरना में शामिल।

पूर्व विधायक अरुण वोरा और किसान कांग्रेस के पुकेश चंद्राकर हुए धरना में शामिल।

एग्रो पोर्टल की खामी दूर न हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन : पुकेश चंद्राकर

धरना का नेतृत्व कर रहे किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर ने कहा कि एग्रो स्टेक पोर्टल की गड़बड़ी के चलते किसान अपने ही धान को बेचने से वंचित हो रहे हैं।

सरकार को चाहिए कि पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए, पोर्टल की तकनीकी खराबी तुरंत सुधारी जाए और जरूरत पड़ने पर मैन्युअल पंजीयन की अनुमति दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर मौजूद रहे।

दुर्ग ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारी बड़ी संख्या में धरना स्थल पर मौजूद रहे।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक अरुण वोरा और किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

धरना के बाद कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि धान खरीदी शुरू होने से पहले पोर्टल की समस्या दूर की जाए और पिछले दो वर्षों में बढ़े समर्थन मूल्य को जोड़कर 3100 रुपए प्रति क्विंटल का वादा पूरा किया जाए, अन्यथा कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।

धरना प्रदर्शन में रिवेंद्र कुमार यादव, देवेंद्र देशमुख, रिसाली महापौर शशि सिंह, योगिता चंद्राकर, राजीव गुप्ता, प्रहलाद वर्मा, दीपांकर साहू, कृष्ण देवांगन, नंदकुमार सेन, पुष्कर चंद्राकर, ममता यादव, जमुना ठाकुर, सुरेखा श्रीगणेश, बालेश्वर साहू, जगदीश प्रसाद, दीपक जामवंत, तरुण बंजारे, ईश्वर साहू, सुखदेव यादव, प्रवक्ता नासिर खोखर आदि उपस्थित थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिना सबूत क्लेम रिजेक्ट करना गलत:आयोग ने बीमा कंपनी को ठहराया दोषी, 28 लाख देने का आदेश दिया

June 14, 2026

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073993
Views Today : 1387
Views Last 7 days : 2960
Views Last 30 days : 7625
Total views : 99424
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.