Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Over 2 million vehicles in the city, 30% of them do not have PUC certificates due to lack of inspection. | बिना सर्टिफिकेट के जारी हो रहे परमिट: शहर में 20 लाख से अधिक गा​ड़ियां, 30% के पास पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं, क्योंकि जांच नहीं – Raipur News
Breaking News

Over 2 million vehicles in the city, 30% of them do not have PUC certificates due to lack of inspection. | बिना सर्टिफिकेट के जारी हो रहे परमिट: शहर में 20 लाख से अधिक गा​ड़ियां, 30% के पास पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं, क्योंकि जांच नहीं – Raipur News

By adminNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3raipur city pg 2 0 ef9ed38f 1673 4b80 8393 1653ad97bca3 large
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



3raipur city pg 2 0 ef9ed38f 1673 4b80 8393 1653ad97bca3 large

राजधानी में हर साल तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन प्रदूषण की जांच करने वालों की संख्या उतनी ही तेजी से कम हो रही है। रायपुर में 20 लाख से ज्यादा गा​ड़ियां रजिस्टर्ड हैं। इनमें से आधे वाहनों के पास भी पीयूसी कार्ड नहीं है। सभी गा​ड़ियों को

.

शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल और गा​ड़ियों से निकलने वाला धुआं लोगों के आबोहवा पर असर डाल रहा है। इसके बावजूद लोग पॉल्यूशन कंट्रोल कार्ड बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। अफसरों की भी इसमें कोई रुचि नहीं है। जानकारी के अनुसार पिछले दो साल में रायपुर में करीब 2.50 लाख गा​ड़ियों को ही पीयूसी कार्ड जारी किए गए हैं। इसमें भी बाइक वालों की संख्या सबसे कम है। कार वाले भी जुर्माना होने के डर से ही सर्टिफिकेट ले रहे हैं।

मालवाहक वाहन इसलिए पीयूसी कार्ड ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें राज्य के बाहर जाना पड़ता है। बॉर्डर पर इस कार्ड की जांच होती है। सर्टिफिकेट नहीं होने पर तगड़ा जुर्माना लगता है, इसलिए वे हर साल इसे अनिवार्य तौर पर बनवा रहे हैं। बाकी गाड़ी वाले इस नियम को नहीं मान रहे हैं। इधर, जिम्मेदारों का ध्यान जांच से अधिक वसूली पर है।

एक से 10 हजार रुपए तक जुर्माने का है प्रावधान

पीयूसी कार्ड नहीं होने पर बाइक, कार, मालवाहक वाहनों पर अलग-अलग जुर्माना लगता है। यह जुर्माना एक हजार से 10 हजार रुपए तक होता है। नियमानुसार गाड़ी खरीदने के एक साल बाद ही प्रदूषण मानक की चेकिंग अनिवार्य है। मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार प्रकरण गंभीर होने पर सजा और लाइसेंस निलंबित करने दोनों का प्रावधान हैं।

भास्कर नॉलेज – ​देशभर के रिसर्च में दावा, ग्रीन हाउस गैस कम नहीं हो रही

देश के कई राज्यों में ऑटोमोबाइल और प्रदूषण पर आधुनिक संस्थान रिसर्च कर रहे हैं। इन संस्थानों की ओर से नए आधुनिक वाहनों की भी जांच कराई जा रही है। आईसीसीटी-अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ परिवहन परिषद व अन्य संस्थाओं की रिपोर्ट बताती है कि आधुनिक वाहनों के इंजन से भी ग्रीन हाउस गैस कम नहीं हो रही हैं। डीजल कार्बन व सल्फर को बढ़ा रहा है।

आईसीसीटी की रिपोर्ट बताती है कि पीयूसी टेस्ट भी पीएम-2.5 व गैसीय उत्सर्जन पूरी तरह से जांच नहीं पाते हैं। इंजन श्रेणी में देखें तो हल्के मालवाहक कारों की तुलना में नॉक्स 5 गुना, कार्बन 6 से 7 गुना उत्सर्जित कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि रायपुर में भी इसी तरह की स्थिति है। तीन पहिया मालवाहक भी पेट्रोल की जगह डीजल व अन्य ईंधन का उपयोग कर रहे हैं। इनसे बड़ी मात्रा में खतरनाक गैसीय उत्सर्जन होती है।

15 साल पुरानी गा​ड़ी वाले भी नहीं ले रहे सर्टिफिकेट

शहर में 15 साल पुरानी गा​ड़ियों की संख्या करीब तीन लाख है। ये गाड़ी वाले भी पीयूसी कार्ड नहीं ले रहे हैं। चौंकाने वाले बात ये है कि ऐसी गा​ड़ियों को परमिट भी जारी किया जा रहा है। राजधानी में पीयूसी सेंटर स्थायी नहीं है। ज्यादातर वैन में मशीनों को रखकर सड़क पर खड़े होकर गा​ड़ियों की जांच की जा रही है। सभी पेट्रोल पंप वालों को भी इन सेंटरों को खोलना है। लेकिन रायपुर में इक्का-दुक्का पेट्रोल पंप को छोड़कर कोई भी पंप वाला इस सेंटर को नहीं खोल रहा है। राजस्थान, दिल्ली जैसे राज्यों में 15 साल पुराने वाहनों को डीजल-पेट्रोल नहीं देने का नियम बना है। लेकिन छत्तीसगढ़ में इस तरह की कोई सख्ती नहीं की जा रही है। इस वजह से भी लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

तांदुला बांध का जलस्तर घटा, पानी के समुचित उपयोग की है जरूरत

May 7, 2026

सेजेस अरमरीकला में प्रवेश, आवेदन 9 तक

May 7, 2026

रेलवे पटरी पर लेट गए प्रेमी व प्रेमिका, हाथ और धड़ अलग

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069716
Views Today : 19
Views Last 7 days : 572
Views Last 30 days : 3697
Total views : 90760
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.