Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ‘Operation Security’ launched in Durg for festivals | दुर्ग में त्योहारों के लिए ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ शुरू: भीड़भाड़ रोकने और दुर्घटनाएं कम करने के लिए सख्त नियम, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई – durg-bhilai News
Breaking News

‘Operation Security’ launched in Durg for festivals | दुर्ग में त्योहारों के लिए ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ शुरू: भीड़भाड़ रोकने और दुर्घटनाएं कम करने के लिए सख्त नियम, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई – durg-bhilai News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
e32d7748 b857 472d 92f1 cc87e01a0b3a 1760117452316
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आगामी दीपावली और त्योहारी सीजन के लिए यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। शुक्रवार को कंट्रोल रूम सभाकक्ष में हुई बैठक में भीड़भाड़ और दुर्घटनाएं रोकने के लिए ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ के तहत विशेष रणनीति तैयार की गई।

.

एसएसपी ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। सड़क किनारे या नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया।

चौक-चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों की ओर से अव्यवस्थित पार्किंग और जमावड़ा लगाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ओवर स्पीडिंग पर स्पीडगन से निगरानी, ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान और हेलमेट-सीटबेल्ट की जांच में सख्ती बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।

fcd34b09 49a6 4ea8 8d53 b6fa753d8d85 1760117452317

इस तरह होगी पार्किंग की व्यवस्था

त्योहारों के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू की गई है। भिलाई के आकाशगंगा मार्केट के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। दक्षिण गंगोत्री क्षेत्र आने वाले लोगों के लिए सर्कस मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है, जबकि पावर हाउस और जवाहर मार्केट के लिए लाल मैदान के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

नो-एंट्री जोन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। दुर्ग शहर, सेंट्रल एवेन्यू रोड (भिलाई), कसारीडीह से बोगदा पुलिया (जामुल), लिंक रोड (सुपेला–छावनी चौक) और महाराजा चौक–बोरसी मार्ग पर निर्धारित समय में भारी और चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।

ffbd5891 a44c 40ff bb9f 8a49821d5720 1760117452317

निगरानी दलों का भी किया गया है गठन

सड़कों पर अव्यवस्था रोकने के लिए विशेष निगरानी दलों का गठन किया गया है। ये दल लगातार अभियान चलाकर नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों के खिलाफ भी सघन जांच और चालान की कार्रवाई की जाएगी। ‘ऑपरेशन सुरक्षा’ का मुख्य उद्देश्य दीपावली के दौरान नागरिकों की सुरक्षा, अनुशासन और सुविधा सुनिश्चित करना है।

पुलिस ने लोगों से की ये अपील

ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना या यातायात अव्यवस्था को रोका जा सके। दुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं और ओवर स्पीडिंग से बचें। पुलिस ने कहा है कि नागरिकों का सहयोग ही सुरक्षित एवं व्यवस्थित दीपावली की कुंजी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

सरगुजा में ग्रामीण कृषि-विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी:एक करोड़ पांच लाख का होम लोन स्वीकृत करा ली राशि,बैंकों ने थमाया वसूली का नोटिस

June 18, 2026

सूरजपुर में पोखरी से युवक का शव मिला:पत्थर बांधकर फेंकी गई थी लाश, हत्या की आशंका, DDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074589
Views Today : 49
Views Last 7 days : 5573
Views Last 30 days : 9813
Total views : 102619
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.