.
संपत्तिकर प्रणाली को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए 12 अगस्त को जीआईएस आधारित संपत्तिकर पोर्टल https://cgurbangis.i n शुरू किया गया था।
इस पोर्टल के माध्यम से संपत्तिकर प्रबंधन के लिए निकायों के कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन मॉड्यूल भी विकसित किया गया है। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान प्राप्त करने, संपत्ति डेटा में संशोधन करने और अन्य प्रशासनिक कार्य करने की सुविधाएं दी गई हैं। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी नगर पालिकाओं में इस सुविधा की शुरुआत नहीं हो पाई है। लोग आज भी मैनुअल तरीके से संपत्तिकर, जलकर और अन्य टैक्स जमा कर रहे हैं। इधर नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर पालिका अकलतरा, चांपा और जांजगीर-नैला को पत्र जारी कर टैक्स वसूली ऑनलाइन माध्यम से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में उल्लेख है कि निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को लॉगइन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही डेशबोर्ड के माध्यम से शासन और निकायों को टैक्स संग्रहण की सटीक और अपडेट जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे कर वसूली का रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 से ऑफलाइन संपत्तिकर, समेकितकर और जलकर भुगतान को ऑनलाइन लेने के निर्देश दिए गए हैं।
<
