![]()
गरियाबंद| जिले में रविवार से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हो गया। अभियान के पहले दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 830 पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के करीब 40 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई है। अभियान क
.
इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में कलेक्टर बीएस उईके ने नवजात शिशु को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न भी मौजूद रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बी. बारा ने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों और नजदीकी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई पिलाई गई है। अभियान के लिए 1 हजार 855 टीम सदस्यों को तैनात किया गया है, जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन शामिल हैं। पहले दिन जो बच्चे पोलियो ड्रॉप से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 22 दिसंबर को मॉप-अप अभियान के तहत घर-घर जाकर पोलियों दावा पिलाई जाएगी। इसके लिए 1 हजार 749 टीमें गठित की गई हैं।
वहीं 23 दिसंबर को दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों, ईंट-भट्टों, मेला-बाजारों और ट्रांजिट स्थलों पर 36 मोबाइल टीमों और 48 विशेष टीम सदस्यों के माध्यम से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गनपत कुमार नायक, डॉ. शंकर पटेल, अस्पताल प्रभारी सलाहकार, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शेखर सिंह ध्रुव, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी एमएल कश्यप, सेक्टर सुपरवाइजर के.के. कृषाणु, स्टाफ नर्स यूलिका देवांगन, सुनीति साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आदि मौजूद थे।
<
