Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » On November 1, PM Modi will inaugurate the Academy for a Peaceful World, completed in 7 years. | नवा रायपुर में राजस्थानी महल जैसा ब्रह्मकुमारी ‘शांति-शिखर’: दान और जोधपुरी पिंक स्टोन से बनकर हुआ तैयार, PM मोदी 1 नवंबर को करेंगे लोकार्पण – Chhattisgarh News
Breaking News

On November 1, PM Modi will inaugurate the Academy for a Peaceful World, completed in 7 years. | नवा रायपुर में राजस्थानी महल जैसा ब्रह्मकुमारी ‘शांति-शिखर’: दान और जोधपुरी पिंक स्टोन से बनकर हुआ तैयार, PM मोदी 1 नवंबर को करेंगे लोकार्पण – Chhattisgarh News

By adminOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
untitled design 2025 10 28t140747098 1761640661
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर’ बनकर तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर को नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर- एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण करेंगे। लगभग 1.5 एकड़ में बने इस भवन की खास बात ये है कि इसे दान के पैसे से राजस

.

जोधपुर के कारीगरों ने पिंक स्टोन से इस इमारत को तराशा है। इसके लिए 150 से अधिक ट्रकों में जोधपुर से पत्थर मंगवाए गए थे। भवन का निर्माण 15 जनवरी 2018 को शुरू हुआ था और 2023 में पूरा हुआ। 5 मंजिला भवन में LED स्क्रीन युक्त ऑडिटोरियम, सेमिनार हॉल मेडिटेशन हॉल, लाइब्रेरी और गेस्ट को ठहराने के लिए कमरा और डायनिंग हॉल भी बनाया गया है।

नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर'

नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान के नव-निर्मित मेडिटेशन सेंटर ‘शांति शिखर’

प्रदेश की पहली इमरात, जिसमें पीटी-बीएम तकनीक का इस्तेमाल

ब्रह्मकुमारी संस्था की तरफ से विश्वभर में पिंक स्टोन से बनाई गई यह पहली इमारत है। जबकि छत्तीसगढ़ में प्रेस टेंसाइल बीम तकनीक से बनी पहली इमारत है। आमतौर पर इस तकनीक से बड़े-बड़े ब्रिज बनाए जाते हैं। 105 फीट ऊंची, 150 फीट चौड़ी और 225 फीट लंबी इस इमारत में अभी दो मंजिलें और बनाई जा सकती हैं।

कर्नाटक के आर्किटेक्ट शरण पाटिल और जबलपुर के सौरभ सोनी ने भवन डिजाइन तैयार किया है। आर्टवर्क राजस्थान के हरकिशन प्रजापति ने किया है। मुंबई के प्रशांत ने स्टील डिजाइन किया है।

भवन की छत में इस तरह की पेंटिंग बनाई गई।

भवन की छत में इस तरह की पेंटिंग बनाई गई।

पीएम को भेजा गया था निमंत्रण

रायपुर संचालिका ब्रम्हाकुमारी सविता दीदी ने बताया कि, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रबंधन ने शांति शिखर के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भेजकर उनसे रायपुर आने का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री राज्योत्सव के उद्घाटन के लिए रायपुर आ रहे है।

copy of small quote dainik bhaskar 31 1761708574

ऐसे में 2 साल बाद 1 नवंबर को सुबह 10.45 वे बजे नवा रायपुर पहुंचकर शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे।

पीएम के अलावा इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, राजयोगिनी जयंती, राजयोगी मृत्युंजय और देश के अलग-अलग जगह से आए ब्रम्हाकुमारी संस्था से जुड़े लोग शामिल होंगे।

wg320l 1761708896

दान से तैयार किया गया भवन

रायपुर संचालिका ब्रम्हाकुमारी सविता दीदी ने बताया कि, रायपुर यूनिट के तहत 50 सेवा केंद्र और 500 उप सेवा केंद्र हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े सभी सदस्य साल 2018 से ही हर दिन इसमें कम से कम एक रुपए का सहयोग करते रहे। शांति शिखर के निर्माण के लिए सभी केंद्रों में दान-कोष (भंडारी) लगाया गया था। सभी के सहयोग से भवन तैयार किया गया है।

lfvhu8 1761662351



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.