![]()
.
आगामी 17 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले ओबीसी समाज के विशाल सम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को रेस्ट हाउस डौंडी में ओबीसी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हिंसाराम साहू ने की। उन्होंने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ओबीसी समाज भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। साहू ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री को ओबीसी समाज की ओर से मांग पत्र सौंपा जाएगा।
इसमें मुख्य रूप से ओबीसी समाज को पांचवीं अनुसूची में शामिल किया जाए, आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 27% किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि डौंडी ब्लॉक के सभी गांवों में निवासरत ओबीसी समाज के लोगों को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि समाज की एकता और जागरूकता का परिचय दिया जा सके। इस अवसर पर छगन यदु , पुनीतराम सेन, तेजराम साहू , तुकाराम निषाद , बाबूदास हिरवानी, संतोष कौशिक , गिरवर निषाद , फिरतु राम निषाद , भोलाराम प्रजापति , खम्मन यादव, जीवराखन निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।
<
